• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, April 5, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो का तोहफा, गौर चौक तक नई लाइन

by Blitz India Media
March 4, 2026
in Hindi Edition
0
Metro
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन एक्वा लाइन मेट्रो का जल्द विस्तार करने की तैयारी है। नया रूट नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-4 गौर चौक तक बिछाया जाएगा। इसमें चार स्टेशन होंगे।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-61 डीएमआरसी और एनएमआरसी का संयुक्त स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस रूट को आरआरटीएस की लाइन से लिंक करने पर एक्वा मेट्रो की सेवा से ग्रेनो वेस्ट की 113 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देकर लाभांवित किया जा सकता है। वर्तमान में इस रूट पर नॉलेज पार्क फाइव तक रूट प्रस्तावित है। इसको दो चरण में बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, लेकिन यह रूट गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आरआरटीएस की नमो रेल के रास्ते में बाधक बन गया। इसे केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि यह यूपी कैबिनेट से मंजूर नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का ही एक हिस्सा है, लेकिन यह ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्टेशन पर एक आरआरटीएस को जोड़ेगा। इससे ग्रेनो वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों को बेहतर सार्वनिक परिवहन के रूप में एक्वा मेट्रो की सेवा मिलेगी। साथ ही नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। चूंकि, आरआरटीएस सराय काले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 से होकर नालेज पार्क-5 तक जाएगी, जो नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को कनेक्टर करेगी। इससे जेवर में बनने वाले नोएडा एयरपोर्ट जाना आसान होगा।

सेक्टर 61 में इंटरचेंज
दिल्ली मेट्रो के जरिये सेक्टर-61 और आगे जाने वाले एनएमआरसी की सेक्टर-61 से मेट्रो ले सकेंगे। यहां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जा सकेंगे। जिनको जेवर जाना है, वह आरआरटीएस को पकड़ सकेंगे। इस रूट की फाइनल डीपीआर तैयार है। थोड़ा संशोधन करने के बाद इसको दोबारा से यूपी कैबिनेट को भेजा जाएगा। इस रूट के बनने से करीब पांच लाख या इससे ज्यादा मुसाफिरों को फायदा होगा। साथ ही ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी और यातायात जाम से निजात मिल जाएगा।

चार स्टेशन शामिल होंगे
पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड ट्रैक पर होगा। ये रूट करीब छह किलोमीटर का होगा। इसमें चार स्टेशन बनाए जाएंगे। सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट का होगा।

यहीं पर लाइन आरआरटीएस से कनेक्ट होगी।

केंद्र भी फंड देगा
इस नए रूट का बजट भी कम होगा। इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर रकम खर्च करेंगे, जिससे निर्माण हो सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर को केंद्र सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसकी डिजाइन पर काम किया जा रहा है। टोपोग्राफी सर्वे और स्वाइल टेस्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों रूट का शिलान्यास एक साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक माह में कराया जा सकता है।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
अयोध्या में सूर्य तिलक परंपरा, सीबीआरआई से 10 साल का अनुबंध

रामलला के ‘सूर्य तिलक’ की जिम्मेदारी सीबीआरआई, रुड़की को

Recent News

Karim hails Iyer’s knock against CSK
News

Karim hails Iyer’s knock against CSK

by Blitz India Media
April 4, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India cricketer Saba Karim heaped praise on Shreyas Iyer following his impressive half-century for Punjab...

Read moreDetails
Artemis astronauts

Artemis astronauts send stunning Earth images

April 4, 2026
NSE Revised OTR Framework 2026

OTR norms eased for equity options

April 4, 2026
US strike hits near Iran’s Bushehr nuclear facility

US strike hits near Iran’s Bushehr nuclear facility

April 4, 2026
Agustin upsets Shelton in Houston

Agustin upsets Shelton in Houston

April 4, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation