• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

घर में घुसकर पाकिस्तान का ‘शिकार’ किया बांग्लादेश ने

टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ

by Blitz India Media
September 6, 2024
in Hindi Edition
0
Bangladesh 'hunts' Pakistan by entering its house
ब्लिट्ज ब्यूरो

रावलपिंडी। पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से मात दी। बांग्लादेश की टीम ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को 185 रनों का टारगेट मिला था।

मैच के पांचवें दिन मुश्फिकुर रहीम (22) और शाकिब अल हसन (21) पर नाबाद लौटे और अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

पाकिस्तान का पहली बार बांग्लादेश के हाथों ‘व्हाइटवॉश’ यानी सूपड़ा साफ हुआ है। बांग्लादेश ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन पाकिस्तान को मात दी और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।

रावलपिंडी में खेला गया यह टेस्ट मैच बारिश के कारण बाधित रहा था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 रन बनाए। पाकिस्तानी उपकप्तान सैम अयूब ने 58 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 61 रन देकर 5 विकेट झटके।

बांग्लादेश ने लिटन दास के 138 रनों की बदौलत पहली पारी में 262 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान खुर्रम शहजाद ने 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 172 रनों पर सिमट गई। इस दौरान हसन महमूद ने 5 तो नाहिद राणा ने 4 विकेट हासिल किए।

पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीता था
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम ने पहली पारी 448/6 पर घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 146 रन पर सिमट गई । इसके बाद बांग्लादेश ने 30 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

बांग्लादेश का टेस्ट सफर
बांग्लादेश ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज 2000 में भारत के खिलाफ खेली थी, तब एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था जो भारत ने जीता था।

बांग्लादेश ने पहली टेस्ट सीरीज 2005 में जिम्बाब्वे को 2 टेस्ट मैचों में 1-0 से हराकर जीती थी।

बांग्लादेश ने पहली बड़ी टेस्ट सीरीज में जीत वेस्टइंडीज को 2009 में 2-0 से हराकर दर्ज की थी। इसके बाद 2018-19 में एक बार फिर बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था।

Related Posts

एएमसीए स्टेल्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेजी से होगा पूरा
Hindi Edition

5वीं जेनरेशन के फाइटर जेट की तैयारी, भारत से थर्राएगी दुनिया

June 19, 2026
khudiram-tudu-on-fake-sc-st-certificates-investigation
Hindi Edition

‘बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

June 19, 2026
विद्युतीकरण
Hindi Edition

आजादी के 80 साल बाद गांव में पहुंचेगी बिजली, जश्न में डूबे ग्रामीण

June 19, 2026
यूनेस्को के नाम पर दुर्गा पूजा में करोड़ों का खेल?
Hindi Edition

यूनेस्को के नाम पर दुर्गा पूजा में करोड़ों का खेल?

June 19, 2026
मणिपुर में बंधक बनाए गए 31 लोग रिहा
Hindi Edition

मणिपुर में 31 बंधकों के चेहरों पर लौटी खुशी

June 19, 2026
D.K. Shivakumar to Take Oath as Karnataka CM on June 3
Hindi Edition

कर्नाटक के नए सीएम शिवकुमार ने खड़गे के बेटे को कैबिनेट में अहम पद से नवाजा

June 19, 2026
Load More
Next Post
MANN KI BAAT

कोर्ट के फैसले जितनी जल्दी आएंगे भरोसा उतना ज्यादा बढ़ेगा : मोदी

Recent News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin
News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin

by Blitz India Media
June 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi met with Benoit Bazin, Chairman and Chief Executive Officer (CEO) of Saint-Gobain,...

Read moreDetails
Commercial energy storage to surge over 30 times

Commercial energy storage to surge over 30 times

June 18, 2026
India successfully tackling global energy shock

India successfully tackling global energy shock

June 18, 2026
delhi-high-court

Centre defends Telegram suspension in court

June 18, 2026
Artificial-intelligence

Nasscom calls for implementation of AI governance

June 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation