• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बाइडेन प्रशासन ने भारत में सत्ता बदलवाने की कोशिश की : ट्रंप

by Blitz India Media
February 28, 2025
in Hindi Edition
0
trump
Share on FacebookShare on Twitter
सिंधु झा

नई दिल्ली। अब तक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भारतीय चुनावों में अमेरिकी डीप स्टेट के हस्तक्षेप करने का आरोप लगा रही थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ कह दिया कि बाइडेन प्रशासन में भारत में सत्ता परिवर्तन करवाने की साजिश रची गई। ट्रंप ने कहा कि भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशल डिवेलपमेंट से 2.1 करोड़ डॉलर की फंडिंग के पीछे का मकसद कुछ और नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना था। ट्रंप ने आशंका जताई है कि पिछली बाइडेन सरकार भारत में किसी और को चुनावों में जीत दिलाने की साजिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी सरकार भारत की सरकार से बात करेगी।

चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप
भारतीय चुनावों में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए यूएसएड से 21 मिलियन डॉलर दिए जाने का खुलासा एलन मस्क की अगुवाई वाले डॉज (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंसी) ने किया था। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन से इस मामले में मोदी सरकार से बात करने को कहा है। यह सब भारत में 2024 के आम चुनावों के बाद हो रहा है, जिसमें भाजपा की सरकार तो लौट आई, लेकिन उसकी सीटें घट गईं। भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल सका और उसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी। हालांकि, एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया ा। अब ट्रंप ने एफआईआई प्रायोरिटी समिट में कहा, ‘भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए हमें 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वे (जो बाइडेन और उनका प्रशासन) किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे। हमें भारत सरकार से बात करनी होगी… यह एक बड़ा खुलासा है।’ यह बयान ट्रंप द्वारा यूएसएड के तहत भारत को दिए गए 21 मिलियन डॉलर पर सवाल उठाने के बाद आया है। डॉज ने इस फंड को रद करने का फैसला किया है। वह बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिकी मानवीय सहायता में अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

ट्रंप ने कहा था कि भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। ‘हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत पैसा है। वे दुनिया के सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक हैं। हम वहां मुश्किल से पहुंच पाते हैं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। मेरे मन में भारत और उनके प्रधानमंत्री के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर देना समझ से बाहर की बात है।’

एलन मस्क के विभाग ने खोल दी पोल
डॉज ने कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए आवंटित धन को रद कर दिया है। भारत में वोटर टर्नआउट के नाम पर फंडिंग किए जाने के खुलासे पर भारत में खूब रार मची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार संजीव सान्याल ने यूएसएड के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला’ बताया था। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लाभार्थी कौन थे।

बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी रार
उधर, कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी के प्रोफाइल में किए गए दावे को और उनका एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट निकालकर दिखाया। कांग्रेस सांसद प्रियांक खरगे ने इनके हवाले से पूछा कि क्या स्मृति इरानी जॉर्ज सोरोस की असली एजेंट हैं? इस पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
Russia is not guilty of attacking Ukraine: US does a U-turn

यूक्रेन पर हमले का दोषी नहीं रूस : यूएस का यूटर्न

Recent News

Hockey India appoints White as women’s coach
News

Hockey India appoints White as women’s coach

by Blitz India Media
April 10, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Hockey India announced the appointment of Tim White as the coach of the junior women's team....

Read moreDetails
UPI

Kenya adopts India’s UPI payments

April 10, 2026
market

Sensex, Nifty trade sharply higher

April 10, 2026
Rubio signals India visit after talks with Foreign Secy Misri

Rubio signals India visit after talks with Foreign Secy Misri

April 10, 2026
India growth outpaces Asia ADB report

India to outpace China in Asia-Pacific: ADB

April 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation