ब्लिट्ज ब्यूरो
पटना। बिहार पुलिस में 22 हजार कॉन्स्टेबल की नई भर्ती का विज्ञापन अगर आपने भी सोशल मीडिया पर देखा है और उसपर यकीन मानकर आवेदन की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। केंद्रीय चयन परिषद (सीएसबीसी) ने 22,771 पदों नए नोटिफिकेशन से जुड़ा एक नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 22 हजार वाली भर्ती की सूचना फर्जी है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिहार पुलिस में सिपाही के 22,771 पदों से संबंधित फर्जी विज्ञापन प्रकाशित किए जाने की भ्रामक सूचना प्रकाश में आई है। ऐसे में यह सूचित किया जाता है कि परिषद द्वारा 19 मार्च 2026 को भर्ती संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रकाशित नहीं की गई है। ऐसी किसी भी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।













