ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) पाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। सरकार 33 हजार विदेशी वर्कर्स को पीआर देने वाली है। इसका फायदा उन सभी भारतीय वर्कर्स को भी मिलेगा, जो अभी कनाडा में वर्क परमिट पर जॉब कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पढ़ने गए भारतीय छात्र भी इस स्कीम के दायरे में होंगे, अगर वे अभी वर्क परमिट लेकर नौकरी कर रहे हैं। इमिग्रेशन मंत्री लीना मेटलेज डायब ने टोरंटो स्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस संबंध में प्रोग्राम लॉन्च कर दिया गया है।
इमिग्रेशन मंत्री ने बताया कि अप्रैल में प्रोग्राम से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा की जाएगी। सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, पीआर देने का ये प्लान सिर्फ दो साल तक चलेगा। इसका मकसद कनाडा में उन सेक्टर्स के वर्कर्स को स्थायी रूप से रहने की इजाजत देना है, जो सबसे ज्यादा डिमांड वाली इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। सरकार का मुख्य फोकस वर्कर्स को ग्रामीण इलाकों में बसाना है। अभी तक सरकार ने पीआर देने की शर्तों और अप्लाई करने के तरीके के बारे नहीं बताया है। मगर कुछ डॉक्यूमेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें तैयार कर लेना चाहिए, क्योंकि अगले महीने इनकी ही जरूरत पड़ने वाली है।
सरकार के परमानेंट रेजिडेंसी देने के प्लान को टीआर टू पीआर पाथवे भी कहा जा रहा है। यहां टीआर का मतलब टेंपरेरी रेजिडेंट यानी अस्थायी निवासियों से है। इसमें विदेशी वर्कर्स और स्टूडेंट्स आते हैं। कनाडाई सरकार ने पीआर देने का एलान ऐसे समय पर किया है, जब ज्यादातर टेंपरेरी रेजिडेंट्स का स्टेटस एक्सपायर हो रहा है। देश में टेंपरेरी रेजिडेंट्स वर्क परमिट या स्टडी परमिट के जरिए स्टेटस बरकरार रखते हैं, जो एक तय समय के लिए जारी किया जाता है। इसके बाद वह एक्सपायर हो जाता है। आइए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी देख लेते हैं।
दस्तावेज सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स
भाषा से जुड़ा सबूत देने वाला दस्तावेज आईलेट्स जैसे टेस्ट रिजल्ट
क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक का सबूत पुलिस सर्टिफिकेट
पढ़ाई से जुड़ा दस्तावेज कनाडा से मिली डिग्री या ईसीए सर्टिफाइड विदेशी डिग्री
यात्रा से जुड़ा इतिहास ट्रैवल लॉग, एयरलाइन बुकिंग या पासपोर्ट
रोजगार से जुड़ा दस्तावेज जॉब से जुड़ा पूरा इतिहास,
कंपनी से मिला रेफरेंस लेटर, टी4 स्लिप और रोजागर से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स कनाडा में जॉब से जुड़ा दस्तावेज वर्क परमिट, एंप्लॉयर रेफरेंस लेटर, पेस्लिप, एंप्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट
पहचान से जुड़े दस्तावेज पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, शादी से जुड़े डॉक्यूमेंट
जब पीआर के लिए आवेदन की शुरुआत होगी, तो आमतौर पर इन्हीं डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ने वाली है। अगर आप भी कनाडा में जॉब कर रहे हैं, तो फिर आपको इन सभी दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए। कनाडा में इस वक्त हेल्थकेयर, टेक, ट्रेड्स जैसी फील्ड में सबसे ज्यादा वर्कर्स की जरूरत है। ऐसे में अगर कोई इस फील्ड में जॉब कर रहा है और उसके पास ठीक-ठाक एक्सपीरियंस है, तो फिर उसे आसानी से पीआर मिल सकता है। हालांकि, पूरी डिटेल्स अप्रैल में जारी होगी, तभी साफ हो पाएगा कि किन्हें पीआर दिया जाएगा।













