ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं देने के उद्देश्य से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कई अहम बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में अब किसी भी घरेलू उड़ान में 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवंटित करनी होंगी।
इसके अलावा एक ही पीएनआर पर सफर करने वाले यात्रियों को एक साथ या संभव न हो तो पास-पास सीट देनी होगी। अभी तक विमानन कंपनियां एक पीएनआर पर अगर दो या उससे अधिक यात्रियों की टिकट बुक है तो उसमें से एक ही व्यक्ति को निःशुल्क सीट चुनाने का अवसर देती हैं, बाकी सीटें अलग-अलग आवंटित की जाती हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति परिवार के साथ यात्रा करता है तो उसे आसपास की सीट खरीदनी पड़ती है। मगर नए प्रावधानों के तहत विमानन कंपनियों को साथ में सीट देनी होगी।













