• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

कॉलेज का नहीं देखा मुंह, आज 19,621 करोड़ की कंपनी के मालिक

- 1986 में शुरू किया था उद्यमशीलता का सफर

by Blitz India Media
January 3, 2025
in Hindi Edition
0
Didn't see the face of college, today owns a company worth Rs 19,621 crore
Share on FacebookShare on Twitter
मनोज जैन

नई दिल्ली। शिव रतन अग्रवाल भारतीय खाद्य उद्योग जगत की नामचीन हस्ती हैं। वह बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के फाउंडर और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। यह कंपनी भारतीय नमकीन और मिठाइयों के प्रमुख निर्माताओं में से एक है। 73 साल के शिव रतन सिर्फ आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं। लेकिन, उन्होंने 19,621 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी खड़ी की है।

फोर्ब्स के मुताबिक, शिव रतन की कुल संपत्ति 15,279 करोड़ रुपये है। बीकाजी फूड्स का मुख्यालय राजस्थान के बीकानेर में है। यह अपनी भुजिया, नमकीन, पैकेज्ड मिठाई, पापड़ और अन्य नमकीन के लिए मशहूर है। शिव रतन अग्रवाल ने अपनी उद्यमशीलता का सफर 1986 में शुरू किया था। उन्होंने अपने और अपने बेटे दीपक के नाम पर शिवदीप प्रोडक्ट्स की स्थापना की थी। 1993 में उन्होंने बीकानेर शहर के संस्थापक बीका राव से प्रेरित होकर व्यवसाय का नाम बदलकर बीकाजी कर दिया।

दादा की विरासत को आगे बढ़ाया
शिव रतन अग्रवाल का परिवार नमकीन उद्योग से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके दादा गंगा बिशन अग्रवाल प्रसिद्ध ब्रांड हल्दीराम के संस्थापक थे। हल्दीराम भी भारतीय नमकीन बाजार का एक बड़ा नाम है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिव रतन ने पारंपरिक नमकीन और मिठाई के बाजार में अपनी जगह बनाई। उन्होंने एक ऐसा मजबूत ब्रांड बनाया जो पेप्सीको जैसे वैश्विक दिग्गजों को टक्कर देता है।

अमिताभ बच्चन ब्रांड एम्बेसडर
शिव रतन के नेतृत्व में बीकाजी फूड्स ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी की मार्केटिंग रणनीति काफी अनोखी है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उनके ब्रांड एम्बेसडर हैं। इससे ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में और मजबूती से बस गया है। नवंबर 2022 में बिकाजी फूड्स ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। इसके शेयर अपने आईपीओ मूल्य से 8% प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

दूसरे क्षेत्रों में भी फैला है कारोबार
बीकाजी फूड्स के अलावा शिव रतन अग्रवाल ग्रुप के अन्य उद्यमों में भी निदेशक हैं। इनमें बसंत विहार होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, मस्तकिन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और बीचवाल इको-फ्रेंडली फाउंडेशन शामिल हैं। पारंपरिक नमकीन और मिठाई के क्षेत्र में उनके 31 साल का अनुभव कंपनी के विकास को रफ्तार देता है। यह उनकी कंपनी की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करता है। आज बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल भारत की समृद्ध पाक विरासत का प्रतीक है। यह परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण है।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
Expectation of increase in interest rates of small savings schemes this time

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस बार बढ़ोतरी की उम्मीद

Recent News

Van der Dussen
News

SA cricketer Van der Dussen announces retirement

by Blitz India Media
April 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: South Africa batter Rassie Van der Dussen has announced his retirement from international cricket, bringing the...

Read moreDetails
Income Tax

IT Dept launches Kar Saathi website

April 2, 2026
AAP removes Chadha as deputy leader of Rajya Sabha

AAP removes Chadha as deputy leader of Rajya Sabha

April 2, 2026
India’s Australia

India’s exports to Australia double after trade pact

April 2, 2026
Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

April 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation