• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पिछले एक साल में भारत में आतंकी घटनाएं 43 प्रतिशत घटीं

पाकिस्तान सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश - गत एक साल में पाकिस्तान में 1139 लोग मारे गए

by Blitz India Media
March 30, 2026
in Hindi Edition
0
पिछले एक साल में भारत में आतंकी घटनाएं 43 प्रतिशत घटीं
Share on FacebookShare on Twitter
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। पाकिस्तान अब दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1139 लोगों की जान गई, जो 2013 के बाद सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में बढ़ते आतंक के पीछे कई संगठन हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) है, जो पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन माना जा रहा है। इसके साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी हमलों में शामिल रहा है।

2025 में टीटीपी ने 595 हमले किए, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 24% ज्यादा हैं। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा हुआ।
इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में पिछले एक साल में आतंकी घटनाओं में करीब 43% की कमी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में 13वें स्थान पर है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था।

पश्चिम देशों में मौतें में 280% की बढ़ोतरी

लिस्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया लगातार दसवें वर्ष आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। पहली बार पाकिस्तान इस लिस्ट में टॉप पर है। अफगानिस्तान में हालात में सुधार है और यह अब टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर आ गया है।

दुनियाभर में 2025 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है। आतंकी हमलों की संख्या भी लगभग 22% गिरकर 2,944 हो गई है। कुल मिलाकर इस साल 81 देशों में स्थिति सुधरी है, जबकि 19 देशों में स्थिति खराब हुई है।

पश्चिमी देशों में आतंकवाद से होने वाली मौतों में लगभग 280% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही यूरोपियन यूनियन की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 14 यूरोपीय यूनियन (ईयू) देशों में कुल 58 आतंकी हमले दर्ज हुए।

इनमें फ्रांस (14 हमले) और जर्मनी (6 हमले) प्रमुख रहे। इसके अलावा 20 ईयू देशों में आतंकवाद से जुड़े मामलों में 449 लोगों की गिरफ्तारी हुई। ब्रिटेन में 3000 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।

प्रोपेगेंडा से युवाओं को एक हफ्ते में बना रहे कट्टरपंथी

ये चरमपंथी विचारधारा को ‘कूल’ या आधुनिक बनाकर पेश करते हैं। हिंसक घटनाओं को मजाकिया मीम्स में बदल दिया जाता है, जिससे युवाओं के मन में हिंसा का डर खत्म हो जाता है ।

गेमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल डिस्कॉर्ड, ट्विच, रॉबलॉक्स और फोर्टनाइट जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-थलग महसूस करने वाले किशोरों के साथ दोस्ती करते हैं और दिनों या घंटों के भीतर उनका विश्वास जीत लेते हैं।

गेमिफिकेशन- आतंकवाद को एक खेल की तरह पेश किया जा रहा है। ऑनलाइन समूहों में किल काउंट (मौतों की संख्या) के लिए स्कोरबोर्ड बनाए जाते हैं, जो युवाओं को हिंसा के लिए प्रेरित करते हैं।

फनल स्ट्रैटजी : कट्टरपंथी नेटवर्क पहले सोशल मीडिया पर युवाओं को पहचानते हैं और फिर उन्हें टेलीग्राम या सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड चैट रूम में ले जाते हैं। यहां उनका ब्रेनवॉश किया जाता है।

किशोरों की संवेदनशीलता : किशोरों के मस्तिष्क का आवेग नियंत्रण के लिए जिम्मेदार हिस्सा विकसित नहीं होता। वे प्रोपेगेंडा से प्रभावित हो बिना सोचे समझे हिंसक कदम उठा लेते हैं।

भर्ती का नया तरीका : अब भर्ती के लिए बड़े नेता की जरूरत नहीं पड़ती। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर युवा खुद अपने साथियों को कट्टरपंथी बना रहे हैं।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
Laura Loomer on India: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली लॉरा लूमर के बदले सुर, बताया 'अगली सुपरपावर'

‘भारत अद्भुत है’, पहले विवादित बयान, अब जमकर तारीफ

Recent News

trump
News

Trump invokes faith in Iran war rhetoric

by Blitz India Media
April 7, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US President Donald Trump invoked religious language to justify US actions in the Iran conflict, saying...

Read moreDetails
oil

Crude prices climb over 3 pc to near 52-week high

April 6, 2026
Growth

India’s services sector stays in expansion in March

April 6, 2026
law

Nine TN cops get death sentence in father-son death case

April 6, 2026
Paul wins US Clay Court title

Paul wins US Clay Court title

April 6, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation