• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?

क्या अब भारतीय वर्कर्स जा पाएंगे जॉब के लिए अमेरिका!

by Blitz India Media
April 16, 2026
in Hindi Edition
0
एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका में जॉब के लिए जाने का इंतजार कर रहे भारतीय एच-1बी वर्कर्स खासे परेशान हैं। 3 महीने से ज्यादा वक्त से भारतीयों को वीजा स्टैम्पिंग के लिए इंटरव्यू की तारीख नहीं मिल रही है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि एच-1बी और एच-4 वीजा होल्डर्स के लिए कुछ इंटरव्यू स्लॉट अचानक उपलब्ध हो गए। ये खबर उन हजारों भारतीयों के लिए राहत भरी है, जो एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करते हैं और अभी भारत में फंसे हुए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि एच-1बीऔर एच-4 वीजा होल्डर्स के लिए इंटरव्यू में ज्यादा समय लगेगा

इस वक्त भारत के चारों अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में से किसी में भी 2026 के लिए पूरे साल के लिए कोई नया इंटरव्यू स्लॉट उपलब्ध नहीं है। हालांकि, रेडिट यूजर्स का दावा है कि इंटरव्यू स्लॉट अचानक उपलब्ध हुए हैं और फिलहाल इसमें किसी भी तरह के सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। अमेरिका में दोबारा एंट्री के लिए वीजा स्टैम्पिंग की जरूरत पड़ती है। ये काम करवाने के लिए पहले दूतावास में इंटरव्यू स्लॉट बुक करना पड़ता है, जो अभी मिलना बेहद मुश्किल बना हुआ है।

रेडिट पर क्या कहा गया है?

रेडिट पोस्ट में एक यूजर ने कहा, ‘एच-1बी और एच-4 वीजा स्लॉट एक बार फिर से खुलने लगे हैं। अभी मैं जो देख पा रहा हूं, उसके मुताबिक अभी बहुत सारे काउंसलर अप्वाइंटमेंट स्लॉट खुले हुए हैं। लेकिन वीएसी (बायोमेट्रिक्स) स्लॉट बहुत धीमे रफ्तार से खोले जा रहे हैं, अक्सर एक बार में एक। अगर आप बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, तो दिन भर में बार-बार चेक करते रहें क्योंकि नए वीएसी स्लॉट अनियमित रूप से ही उपलब्ध होते हैं। प्लीज इसी पेज पर बने रहें और बारी-बारी से लोकेशन बदलते रहें। स्लॉट मुख्य रूप से चेन्नई और हैदराबाद में उपलब्ध है। मुझे आज ही अपना स्लॉट मिल गया।’

100 दिनों से ज्यादा वक्त से स्लॉट मिलने का इंतजार

15 दिसंबर 2025 से ही भारत में एज-1बी स्टैम्पिंग की स्थिति बिगड़ने लगी, क्योंकि दिसंबर में सैकड़ों इंटरव्यू होने थे, जिन्हें रिशेड्यूल कर मार्च-अप्रैल 2026 कर दिया गया। दिसंबर की तारीखें जब आगे बढ़कर मार्च-अप्रैल में शिफ्ट हुईं, तो इस वजह से एक बड़ा बैकलॉग बन गया। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि एच-1बीऔर एच-4 वीजा होल्डर्स के लिए इंटरव्यू में ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि सोशल मीडिया जांच चल रही है। जो भी एच-1बी वीजा पर भारत में आया था, वो यहीं फंसकर रह गया, क्योंकि बिना वीजा स्टैम्पिंग के अमेरिका में दोबारा एंट्री नहीं मिल सकती है।

स्लॉट खुलने का अपडेट

इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि अमेरिकी सांसदों ने वीजा स्टैम्पिंग में हो रही देरी का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। अभी तक अमेरिकी दूतावासों की तरफ से भी स्लॉट खुलने को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है। 2027 तक स्लॉट उपलब्ध होने को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार की तरफ से जल्द ही इस संबंध में अपडेट मिल सकता है।

Related Posts

hormuz
Hindi Edition

भारतीय झंडे वाले सातवें एलपीजी टैंकर ने होर्मुज किया पार

April 16, 2026
बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट
Hindi Edition

बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट

April 16, 2026
Modi
Hindi Edition

‘@2047 तक विकसित भारत बनाने में तकनीक, एआई अहम’

April 16, 2026
आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी
Hindi Edition

आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी

April 16, 2026
oil
Hindi Edition

जितना चाहें उतना तेल लें भारत से बोला रूस

April 16, 2026
Combating terrorism
Hindi Edition

हम हुए नक्सल मुक्त : अमित शाह

April 16, 2026
Load More
Next Post
modi

PM Modi holds talks with Austrian Chancellor Stocker

Recent News

R Vaishali qualifies for World title playoff
News

R Vaishali qualifies for World title playoff

by Blitz India Media
April 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India's R Vaishali won the FIDE Women's Candidates Tournament 2026, earning her the chance to compete...

Read moreDetails
sansad

Women’s Reservation Bill tabled in Lok Sabha

April 16, 2026
Engineering goods exports hit record of $122 billion

Engineering goods exports hit record of $122 billion

April 16, 2026
Pichai, Ranbir feature in TIME's Top 100

Pichai, Ranbir feature in TIME’s Top 100

April 16, 2026
modi

PM Modi holds talks with Austrian Chancellor Stocker

April 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation