• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बढ़ गया यूरिक एसिड तो हो सकता है किडनी स्टोन

गठिया, जोड़ों का दर्द व हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं

by Blitz India Media
December 13, 2024
in Hindi Edition
0
If uric acid increases, it can lead to kidney stones.
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो गई है। यूरिक एसिड शरीर का एक अपशिष्ट है। शरीर इसे पेशाब या मल के जरिए बाहर निकालता है। अगर शरीर में बहुत ज्यादा यूरिक एसिड बनता है तो यह ब्लड में जमा हो सकता है। इससे गठिया, जोड़ों का दर्द, किडनी स्टोन और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (एनसीबीआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 12% से अधिक आबादी किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित है। पिछले कुछ सालों से ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से निपटना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या है यूरिक एसिड
यूरिक एसिड एक गंदा पदार्थ है। यह उन खाने-पीने की चीजों से बनता है, जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। प्यूरीन शरीर की कोशिकाओं में भी हाेता है। जब शरीर में प्यूरीन की मात्रा एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाती है तो किडनी उसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण हैं।

हाे सकती हैं ये समस्याएं
आमतौर पर पुरुषों में यूरिक एसिड का लेवल 2.5-7.0 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 1.5-6.0 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर होता है। इससे ज्यादा होने पर यह हाई माना जाता है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। जैसे
– जोड़ों में दर्द या गठिया,
– पेशाब में जलन हो सकती है।
– किडनी स्टोन हो सकता है
– किडनी फेल्योर हो सकता है
– हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं
– डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है
– हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
कैसी हो डाइट
अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके बॉडी में यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से बॉडी से हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकती है।

केला : केला ब्लड में यूरिक एसिड कम करने के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक है। केले में प्यूरीन की मात्रा कम होती है। यह यूरिक एसिड से होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करता है।

सेब : 100 ग्राम के सेब में करीब 4 ग्राम फाइबर होता है, जो डेली डाइट का लगभग 16% है। फाइबर ब्लड से यूरिक एसिड को कम करता है। इसके अलावा सेब में मैलिक एसिड भी होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड के प्रभावों को कम करता है।

चेरी : यूरिक एसिड को कम करने के लिए चेरी बेहद फायदेमंद है। चेरी में एंथोसायनिन नामक एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपोनेंट होता है, जो यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करता है।

जर्नल आर्थराइटिस एंड रुमेटोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी में पाया गया कि चेरी खाने वाले लोगों में गठिया का जोखिम कम होता है। चेरी सूजन को कम करती है और ब्लड में यूरिक एसिड जमा होने से भी रोकती है।

कॉफी : द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कॉफी से बॉडी में यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

हालांकि अगर आप किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में इसे शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विटामिन सी युक्त फल:
आंवला, संतरा और नींबू जैसे फल विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का एक रिच सोर्स हैं। ये शरीर में हेल्दी यूरिक एसिड के लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं और बॉडी से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को बाहर निकालते हैं।

ग्रीन-टी: ग्रीन-टी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

साथ ही इन्हें भी डाइट में करें शामिल
लो प्यूरीन वाले फूड्स जैसेकि हरी सब्जियां, फलियां, मसूर की दाल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, ब्राउन राइस और जौ जैसी चीजों काे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

भरपूर पानी पीना है जरूरी
शरीर में बढ़े यूरिक एसिड काे कंट्रोल करने का सिंपल फार्मूला ज्यादा मात्रा में पानी पीना है। इससे किडनी एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को तेजी से बाहर निकालती है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी को आसानी से अपना काम करने में मदद मिलती है।
एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। आप जितना अधिक पानी पिएंगे, आपका शरीर उतनी ही तेजी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा।

लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं, शराब से परहेज करें और अपने वजन को कंट्रोल में रखें। ये चीजें शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मददगार हैं।

क्या नहीं खाना चाहिए
यूरिक एसिड कम करने के लिए जिन खाद्य पदार्थों में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, उन्हें खाने से बचना चाहिए। जैसे कि चीनी, मसालेदार और ज्यादा नमक वाला भोजन, उड़द की दाल, मूंग की दाल, कैंडी, व्हाइट ब्रेड, चिप्स, क्रैकर्स, आइसक्रीम, पेस्ट्री कुकीज, केक आदि। कुछ सब्जियों में भी प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। इसमें मशरूम, हरी मटर, पालक, शतावरी, ब्रोकली और फूलगोभी शामिल हैं।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
BANGLA UPRISING

बांग्लादेश पर नजर रखना जरूरी

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation