• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की खोल दी पोल

कहा, अपने एयरबेसों के विनाश को अपनी जीत बता रहे शहबाज शरीफ

by Blitz India Media
October 4, 2025
in Hindi Edition
0
India exposed Pakistan in the United Nations
Share on FacebookShare on Twitter
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन का तीखा खंडन किया। भारत ने पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ पर ‘बेतुका नाटक’ करने और आतंकवाद का महिमामंडन करने का आरोप लगाया। साथ ही, मई में हुए तनाव में उनकी ‘जीत’ के दावे का मजाक उड़ाया।
महासभा में भारत के उत्तर देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने देश में एयरबेसों के विनाश को अपनी जीत के रूप में पेश करने की कोशिश की है। उनके इस बयान को खारिज करते हुए, प्रथम सचिव ने इस्लामाबाद पर आतंकवादियों को बचाने और आतंकवाद के केंद्र के रूप में अपनी भूमिका को छिपाने के लिए ‘बेतुके बयान’ गढ़ने का आरोप लगाया।’
एक ऐसा देश जिसकी परंपरा लंबे समय से आतंकवाद को फैलाने और एक्सपोर्ट करने की रही है, उसे इस दिशा में सबसे हास्यास्पद बातें गढ़ने में बिल्कुल भी शर्म नहीं आती। याद कीजिए कि उसने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भागीदार होने का दिखावा करते हुए, एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। उसके मंत्रियों ने हाल ही में स्वीकार किया है कि वे दशकों से आतंकवादी शिविर चला रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि एक बार फिर, यह दोगलापन जारी है, इस बार यह उसके प्रधानमंत्री के स्तर पर है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी
मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा कि इस सभा ने सुबह-सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नौटंकी देखी। उन्होंने एक बार फिर आतंकवाद का महिमा मंडन किया, जो उनकी विदेश नीति का मुख्य हिस्सा है। किसी भी स्तर का नाटक झूठ तथ्यों को छिपा नहीं सकता है। एक तस्वीर हजार शब्द कहती है, और हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बहावलपुर और मुरीदके आतंकी ठिकानों में भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की कई तस्वीरें देखीं।
पेटल गहलोत ने कहा कि जब पाकिस्तानी सेना और सरकार के उच्च अधिकारी खुलेआम ऐसे खूंखार आतंकवादियों की प्रशंसा करते हैं तो इस सरकार की मंशा पर कोई शक नहीं रह जाता। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के साथ हाल के विवाद के बारे में भी अजीब बातें कहीं। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, इस मामले में रिकॉर्ड साफ है कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर और हमले करने की धमकी दे रहा था, लेकिन 10 मई को सेना ने सीधे हमसे लड़ाई रोकने की गुजारिश की।
धर्म के मामले पर हमें उपदेश दे रहा पाकिस्तान
गहलोत ने कहा कि सच तो यह है कि जैसे पहले भी हुआ है, भारत में निर्दोष नागरिकों पर आतंकी हमलों का जिम्मेदार पाकिस्तान है। हमने ऐसे हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने का अपना अधिकार इस्तेमाल किया है और हमलावरों एवं उनके सरगनाओं को सजा दिलाई है।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ शांति की इच्छा जताई है। अगर वह सच में ईमानदार है तो रास्ता साफ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकी कैंप बंद कर देने चाहिए। साथ ही, भारत में वांटेड आतंकवादियों को हमें सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, यह भी अजीब है कि जो देश नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता में डूबा हो, वह इस सभा को धर्म के मामलों पर उपदेश दे रहा है।
vvvvvvvvvvvvvvv

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
Dr. Sachin Sharma of Rohtak has been given an important responsibility in the Ministry of External Affairs.

रोहतक के डॉ. सचिन शर्मा को विदेश मंत्रालय में मिली अहम जिम्मेदारी

Recent News

Van der Dussen
News

SA cricketer Van der Dussen announces retirement

by Blitz India Media
April 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: South Africa batter Rassie Van der Dussen has announced his retirement from international cricket, bringing the...

Read moreDetails
Income Tax

IT Dept launches Kar Saathi website

April 2, 2026
AAP removes Chadha as deputy leader of Rajya Sabha

AAP removes Chadha as deputy leader of Rajya Sabha

April 2, 2026
India’s Australia

India’s exports to Australia double after trade pact

April 2, 2026
Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

April 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation