• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत अहम सहयोगी, इसकी सुरक्षा चिंताओं पर देंगे ध्यान : तालिबान

भारत से राजनीतिक-आर्थिक संबंधों की मजबूती चाहता है अफगानिस्तान

by Blitz India Media
January 15, 2025
in Hindi Edition
0
India is an important ally, will pay attention to its security concerns: Taliban
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

काबुल। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने भारत की तारीफ करते हुए अपना सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी बताया है। यह भी कहा कि वह भारत की सुरक्षा चिंताओं पर पूरा ध्यान देगा। तालिबान सरकार का यह बयान इसलिए अहम है, क्योंकि दो दशक पहले अफगानिस्तान में जब पहली बार तालिबान सत्ता में आए थे, तो भारत संग उनके संबंध बेहद खराब रहे थे। अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री से दुबई में हुई बैठक के बाद तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने यह बयान जारी किया।

बयान में कहा है, मिस्री व मुत्तकी के बीच ईरान में चाबहार बंदरगाह के माध्यम से व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। तालिबान ने कहा कि संतुलित और अर्थव्यवस्था-केंद्रित विदेश नीति के मद्देनजर अफगानिस्तान अहम सहयोगी के तौर पर भारत से राजनीतिक-आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहता है। अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद भारत के साथ अब तक की सबसे शीर्ष स्तर की बातचीत में दोनों पक्षों ने व्यापार संबंधों के अलावा मानवीय सहायता व विकास परियोजनाओं में भारत की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। एक दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में फिर से भागीदारी पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया में छाई मिस्री-मुत्तकी की मुलाकात
पाकिस्तानी मीडिया ने भी भारत के संबंध में अफगान सरकार के बयान को खासी अहमियत दी है। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया समूह डॉन ने लिखा कि एक ओर पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के संबंध बिगड़ रहे हैं, वहीं भारत और अफगानिस्तान अपने रिश्ते सुधार रहे हैं। दोनों देश चाबहार बंदरगाह के जरिये व्यापार बढ़ाने जा रहे हैं। तालिबान की सरकार को मान्यता न देने के बावजूद भारत अफगानिस्तान के काबुल में छोटा मिशन जारी रखे हुए है और वहां मानवीय आधार पर मदद भी दे रहा है।

भारत का शुक्रिया अदा
मुत्तकी ने मानवीय मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। भारत को यह भरोसा भी दिया कि अफगानिस्तान की ओर से उसे किसी तरह का कोई भय नहीं होना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों, मरीजों व छात्रों को भारत से और ज्यादा वीजा मिलने की उम्मीद जताई। बैठक में वाणिज्य और परिवहन मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान राजनीतिक, आर्थिक और नागरिक संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल रोकेगी यह दोस्ती
पाकिस्तान से तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अफगानिस्तान की भारत से बढ़ती नजदीकी अहम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है, यह दोस्ती अफगानिस्तान की धरती का भारत के खिलाफ इस्तेमाल रोकने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

यह दोस्ती आर्थिक संकटों में घिरे पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। चीन के साथ पाकिस्तान ने जो ग्वादर बंदरगाह विकसित किया है, उसके कारोबार का बड़ा हिस्सा ईरान के चाबहार बंदरगाह को मिलने की उम्मीद है। मुत्तकी ने चाबहार बंदरगाह से व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की है।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
yogi

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का स्वागत : योगी

Recent News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem
News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem

by Blitz India Media
April 9, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Israeli Defence Forces (IDF) said on April 9 said that it had killed Ali Yusuf...

Read moreDetails
Ayush Shetty

Ayush enters quarters; Sindhu out

April 9, 2026
e‑retail sector

India e‑retail sector crosses $65 billion

April 9, 2026
Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

April 9, 2026
Atletico beat Barca in Champions League

Atletico beat Barca in Champions League

April 9, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation