ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत टैरिफ पर आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते में प्रावधान है कि अगर हालात बदलते हैं तो समझौते को दोबारा संतुलित किया जाएगा, ताकि दोनों पक्षों के हित सुरक्षित रहें।
गोयल ने कहा कि भारत अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। टैरिफ मामले परस्थितियां लगातार बदल रही हैं। ट्रंप प्रशासन ने कुछ टिप्पणियां की हैं और उनके पास कई अन्य नीतियां हैं। अगले हफ्ते वे शुल्क बढ़ाकर 15% भी कर सकते हैं। हमने स्पष्ट किया है, परिस्थितियों में बदलाव पीयूष गोयल बोले, भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समझौते की शर्तों को फिर से तय किया जा सकता है।
गोयल ने संयुक्त घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसी भी देश द्वारा तय किए गए आयात शुल्क में बदलाव होता है तो दूसरा देश समझौते के नियमों में बदलाव कर सकता है। गोयल का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी व्यापारिक साझेदारों पर 150 दिन के लिए 10% अस्थायी आयात शुल्क लगाने के बाद आया है।













