ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।भारतीय शहरों का गंदा पानी अब सिर्फ प्रदूषण की समस्या नहीं रह गया। यह एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ बढ़ते प्रतिरोध का स्रोत भी बन रहा है। यानी सीवेज अब एंटीबायोटिक दवाओं को बेअसर करने का जरिया बन रहा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के सीवेज पर किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
इसमें कहा गया है कि सीवेज में ऐसे जीन मौजूद है जो बैक्टीरिया को दवाओं के खिलाफ अधिक मजबूत बना रहे है। यह रिसर्च सीएसआईआर के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, नैशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने की है। इसे अप्रैल 2026 में जारी किया गया है।













