• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, April 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मुंबई में उत्तर भारतीयों को रिझाने आए यूपी से नेता और विधायक

- किसका कितना दिखेगा असर, यह अभी भविष्य के गर्भ में

by Blitz India Media
October 30, 2024
in Hindi Edition
0
Leaders and MLAs from UP came to woo North Indians in Mumbai
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और अन्य बीजेपी शासित राज्यों से अपने विधायकों, सांसदों और नेताओं को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए उतारा है, ताकि वे प्रवासी उत्तर भारतीय और अन्य समुदायों के बीच पार्टी के लिए समर्थन जुटा सकें। ये नेता अपने-अपने समाज और क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी से कई उत्तर भारतीय नेताओं ने वर्ली, सायन-कोलीवाडा, दिंडोशी, वर्सोवा, कालीना सहित अन्य सीटों पर टिकट मांगे हैं। हालांकि, टिकट आवंटन में समाज के नेताओं की उपेक्षा हो रही है। यही वजह है कि यूपी से प्रचार करने आए नेताओं का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है।

सुबह करते हैं राज्य के प्रभारी को रिपोर्ट
पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि यूपी और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में नेता और विधायक आए हैं। उन्हें हर दिन सुबह के वक्त राज्य के प्रभारी को रिपोर्ट करना पड़ता है। उन्हें बताना पड़ता है कि वे दिनभर कहां और कितने लोगों से मिले। इसके उन्हें फोटो भी भेजने पड़ते हैं। कहा जा रहा है कि जो नेता मुंबई के मूड से आए थे, उन्हें दिनभर लोगों से संवाद करना पड़ रहा है।

पहले प्रवासी उत्तर भारतीय इन नेताओं और विधायकों को खोजते थे, नेता अपने क्षेत्र और समाज के लोगों से मिलने का टाइम ले रहे हैं। दक्षिण-मध्य मुंबई के संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान तो इन नेताओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन चुनाव के बाद जब गांवों में समस्याएं आती हैं, तो यही नेता मदद के लिए उपलब्ध नहीं होते। उनके प्रचार से बीजेपी को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

अपने क्षेत्र में नहीं दिला पाए थे वोट
मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय नेता संदीप शुक्ल ने कहा कि हर पार्टी दूसरे राज्यों से अपने नेता और विधायकों को प्रचार के लिए बुलाती है। इसमें आपत्ति वाली कोई बात नहीं है, लेकिन बीजेपी को यह समझना होगा कि मुंबई का उत्तर भारतीय बीजेपी के साथ नहीं है। वह यूपी से जिन नेताओं और विधायकों को प्रचार के लिए लाई है, लोकसभा चुनाव में यूपी में ये विधायक और नेता अपने क्षेत्र में बीजेपी को वोट नहीं दिलवा पाए थे। यही वजह है कि बीजेपी की सीटें घटकर आधी हो गईं। ऐसे नेताओं का प्रवासी उत्तर भारतीयों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

इन नेताओं ने डाला मुंबई में डेरा
पार्टी के नेताओं के मुताबिक, यूपी और अन्य राज्यों से जो विधायक और वरिष्ठ नेता आए हैं, उनमें रमेश मिश्रा, आनंद स्वरूप शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रमेश जैसवाल, शलभ मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, भानुप्रताप सिंह, छट्ठू राम, रतन पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीराम चौहान, सुरेंद्र चौरसिया, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, रवि सोनकर, हरिओम मिश्रा, दयाराम चौधरी, अजय सिंह, प्रकाश वार्मोरा, हरेंद्र सिंह, राणा रणबीर सिंह, मनोज शर्मा, संजय सरावगी, शीतलाप्रसाद पटेल, रतनपाल सिंह, अनिकेत ठाकर, विपुल पटेल, पूनम बेन, अक्षय कुमार पटेल, रवि सोनकर, संजय सिंह, शचींद्र सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, प्रदीप सिंह, मितेश पटेल आदि के नाम शामिल हैं।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
Extortion worth crores was demanded from Salman Khan

सलमान खान से मांगी गई थी करोड़ की रंगदारी

Recent News

Sooryavanshi
News

Sooryavanshi era has just begun: Karim

by Blitz India Media
April 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India wicketkeeper-batsman Saba Karim highlighted the emergence of Vaibhav Sooryavanshi, who set the pace with...

Read moreDetails
Rajnath Singh o

Army food grain procurement a big step: Rajnath

April 11, 2026
India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

April 11, 2026
Growth

India remains among fastest-growing major economies

April 11, 2026
Ayush Shetty

Shetty upsets World No. 1 Vitidsarn to enter final

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation