• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

‘जब मन करै दाबे चले जाव, ब्रिक लेवे के जरूरत नाहीं है’

ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन पर अवधी में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

by Blitz India Media
March 26, 2026
in Hindi Edition
0
'जब मन करै दाबे चले जाव, ब्रिक लेवे के जरूरत नाहीं है'
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 के लोकार्पण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंच से अवधी भाषा में दिया गया उनका संबोधन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अपने भाषण में उन्होंने आम जनता से सीधे अवधी में संवाद किया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी खूब तालियां बजाईं। ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल रही है।

डिप्टी सीएम ने मंच से कहा, “जब मन करै त सीधा दाबे चले जाव, कहूं ब्रिक लेवे के जरूरत नाहीं है दाबे चले जाव हरहरउवा। अब डालीगंज, अलीगंज अउर किसान पथ तक लोग आराम से पहुंच जइहैं। पहिले जाम मा घंटों लग जात रहा, अब 15 मिनट मा पहुंच जइ हैं”। उनके इस अंदाज ने लोगों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी मुस्कुराते हुए तालियां बजाईं ं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले सीतापुर रोड और नाका हिंडोला जैसे इलाकों में जाम से लोग घंटों परेशान रहते थे, लेकिन अब लगातार बन रहीं सड़कें और कॉरिडोर से शहर की तस्वीर बदल रही है।

गोमती नदी के किनारे बना है कॉरिडोर
डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ के चारों ओर अब विकास की बहार दिखाई दे रही है। शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रीन कॉरिडोर बनने से शहर के कई इलाकों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। दरअसल, गोमती नदी के किनारे बन रहे ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शुक्रवार को जनता को समर्पित किया गया। इस कॉरिडोर का निर्माण गोमतीनगर के समता मूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु डालीगंज तक किया गया है।

छह लेन का है कॉरिडोर
छह लेन की इस सड़क के शुरू होने से निशातगंज, डालीगंज, बादशाहनगर और आसपास के इलाकों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहला चरण आईआईएम रोड से पक्का पुल डालीगंज तक है, जबकि दूसरा चरण समता मूलक से हनुमान सेतु डालीगंज तक बनाया गया है। तीसरा और चौथा चरण आगे डालीगंज से शहीद पथ फिर किसान पथ तक विकसित किए जाएंगे। बता दें कि ग्रीन कॉरिडोर योजना का दूसरा चरण 1519 करोड़ खर्च करके तैयार हुआ है। इसी के साथ योजना के तीसरे व चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
highway

लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 35 मिनट में

Recent News

India’s Australia
News

India’s exports to Australia double after trade pact

by Blitz India Media
April 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement (Ind-Aus ECTA), which completed four years on April 2...

Read moreDetails
Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

April 2, 2026
Manufacturing

Manufacturing PMI eases in March

April 2, 2026
India’s defence exports surge 62.6 pc in FY26

India’s defence exports surge 62.6 pc in FY26

April 2, 2026
market

Stocks fall, oil prices soar after Trump’s speech

April 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation