• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

‘मेड इन इंडिया’ लड़ाकू विमान को मिलेगा फ्रेंच इंजन का दम

डिफेंस कंपनी सफ्रान के साथ साझेदारी की तैयारी

by Blitz India Media
June 5, 2025
in Hindi Edition
0
make-in-india
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत अब अपने लड़ाकू विमानों के इंजन निर्माण को लेकर नई दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि भारत फ्रांस की एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी सफ्रान के साथ पार्टनरशिप के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के लिए आधुनिक इंजन तैयार करना और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) एमके-2 जैसे अगली पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के लिए इंजन डेवलप करना है।

फिलहाल अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस तेजस एमके-1 फाइटर जेट के लिए एफ404-आईएन20 इंजन की सप्लाई कर रही है, लेकिन सप्लाई में देरी के चलते भारतीय वायुसेना की प्लानिंग पर असर पड़ रहा। ऐसे में भारत अब तेज रफ्तार से स्वदेशी प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत को वर्तमान सुरक्षा स्थिति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तेजी से लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दोहराया कि अगर भारतीय सीमा पर कोई आतंकी हमला होता है, तो उसका जवाब कड़ा होगा चाहे हमलावर स्टेट हो या नॉन-स्टेट एलिमेंट्स।

भारतीय वायुसेना का लक्ष्य 42 स्क्वाड्रन का है, जबकि फिलहाल सिर्फ 31 स्क्वाड्रन ही उपलब्ध हैं। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने फरवरी में बेंगलुरु में हुए एयरो इंडिया 2025 शो में तेजस एमके-1 की डिलीवरी में हो रही देरी पर चिंता जताई थी। इसके जवाब में एचएएल ने कहा था कि देरी तकनीकी कारणों से हो रही है और जल्द समाधान किया जाएगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत विदेशी सप्लायर्स पर निर्भरता को लेकर सतर्क हो गया है। डिवाइस की सप्लाई, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भरोसेमंद पार्टनर की जरूरत को देखते हुए भारत अब सफ्रान जैसी कंपनियों के साथ मिलकर स्वदेशी इंजन डेवलप करने को रफ्तार देना चाहता है। एक वरिष्ठ रक्षा सूत्र ने कहा, भारत अब हर संभव विकल्प की तलाश में है।

तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की कहानी
भारतीय वायुसेना के तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम की शुरुआत 2009-10 में हुई थी, जब पहली बार तेजस एमके-1 की 40 यूनिट्स (32 फाइटर और 8 ट्रेनर) का ऑर्डर दिया गया। यह विमान 2016 तक मिलने थे। इसके बाद फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच 48,000 करोड़ रुपए की डील के तहत 83 और तेजस एमके-1ए (73 फाइटर और 10 ट्रेनर) का दूसरा ऑर्डर दिया गया।

इस बैच की डिलीवरी 2024 के मध्य से शुरू होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। इसका एक बड़ा कारण अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस की ओर से एफ404-आईएन20 इंजन की सप्लाई में हुई देरी है। शुरुआती बातचीत में इस डील में 80 प्रतिशत तक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का प्रस्ताव भी शामिल था। मार्च में जीई ने जानकारी दी कि उसने 2021 के ऑर्डर के लिए एचएएल को 99 एफ404-आईएन20 इंजन सौंप दिया है। इससे पहले जीई 2016 तक एमके-1 वर्जन के लिए 65 इंजन दे चुका है। जीई का एक और इंजन एफ414-जीई-आईएन एस6 – तेजस एमके-2 और भविष्य के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एएमसीए के लिए चुना गया है।

अब भारत फ्रांस की सैफ्रान कंपनी के साथ साझेदारी की संभावना तलाश रहा है, जिससे तेजस एमके-2 के लिए इंजन तैयार किए जा सकें। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हाल के भारत-पाक तनाव के बाद भारत को बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान इंजन की जरूरत है। ऐसे में वैकल्पिक सप्लायर्स की तलाश जारी है, ताकि डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भरता बढ़ाई जा सके। तेजस एमके-2 एक 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट होगा, जिसका वजन लगभग 17.5 टन होगा। इसे वायुसेना के पुराने फाइटर जैसे मिराज-2000, जैगुआर और मिग-29 की जगह तैनात किया जाएगा।

Related Posts

electronic equipment
Hindi Edition

67 लाख करोड़ रुपये का है ‘व्हाइट गुड्स’ बाजार

June 18, 2026
fronx
Hindi Edition

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी में फ्रॉन्क्स सबसे आगे

June 18, 2026
mahindra-new-diesel-suv-testing-launch-2027
Hindi Edition

महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट डीजल एसयूवी, मिलेंगी थार जैसी हेडलाइट, दमदार है रोड प्रेजेंस

June 18, 2026
rupee
Hindi Edition

वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

June 18, 2026
artificial intelligence
Hindi Edition

एआई की रेस में ओपनएआई से आगे निकला एंथ्रोपिक

June 18, 2026
Indian tech startups funding 2025
Hindi Edition

यूएस के अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स में भारतीयों का दबदबा

June 18, 2026
Load More
Next Post
India's 'Brahmastra' will become the end of enemies

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बनेगा दुश्मनों का काल

Recent News

financial
News

Indian-origin Sanger’s worth hits $5.5 b after SpaceX deal

by Blitz India Media
June 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: SpaceX has signed a merger deal for $60 billion in stock to acquire Anysphere Inc. --...

Read moreDetails
artificial intelligence

India’s AI workforce reaches 9.2 lakh

June 17, 2026
growth

India accounts for 33 pc of Asia’s risk insurance claims

June 17, 2026
PM Modi calls for improving international solidarity at G7

PM Modi calls for improving international solidarity at G7

June 17, 2026
rural india

Govt allocates over Rs 544 cr for crop management

June 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation