• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ जारी रहेगी ‘माझी लाडकी बहिन’ योजना

अजित पवार की स्मृति में बनाया जाएगा स्मारक

by Blitz India Media
March 19, 2026
in Hindi Edition
0
Devendra Fadnavis
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में राज्य का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार को बजट समर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत नेता की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाएगा। बजट पेश करते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश का वित्तीय इंजन है, 2047 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री ने बजट में किसानों के सितंबर 2025 तक बकाया ऋण में दो लाख रुपये माफ करने की घोषणा की।

फडणवीस ने अपने बजट भाषण में राज्य के दिवंगत वित्त मंत्री अजित पवार को याद करते हुए कहा कि उनके सम्मान में एक उपयुक्त स्मारक बनाया जाएगा। पवार का जनवरी में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। फडणवीस के बजट पेश करने के लिए खड़े होने के समय विधानसभा में भावुक माहौल बन गया। कई सदस्यों ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। पवार के निधन के बाद से फडणवीस ही राज्य के वित्त विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। इससे पहले पवार के ही पास कई वर्षों से वित्त मंत्रालय का दायित्व था। जानें महाराष्ट्र बजट की बड़ी बातें-
nवित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि 30 सितंबर, 2025 तक बकाया दो लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ कर दिए जाएंगे।

n‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ के तहत महाराष्ट्र के कर्जदार किसानों को राहत दी जाएगी। जो किसान अपने कर्ज की अदायगी नियमित रूप से करते रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से 50,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

nमहिलाओं के लिए पहले से संचालित ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ जारी रहेगी और इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा।
nराज्य के 1,000 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को कंक्रीट से बनी सड़कों के जरिये जोड़ा जाएगा।

nमहाराष्ट्र को देश की वित्तीय ताकत बताते हुए सीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच लाख करोड़ डॉलर के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य है। 2026-27 के महाराष्ट्र के बजट में पुराने वाहनों को कबाड़ (स्क्रैप) करने वाले खरीदारों के लिए मोटर वाहन कर में छूट का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही, बजट में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुछ पुराने निजी वाहनों पर पर्यावरण कर बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। इन उपायों का उद्देश्य ईंधन की अधिक खपत करने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के उपयोग को रोकना, राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार करना और पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाना है।

करप्शन फ्री बीएमसी के लिए काम करें नगरसेवक ः सीएम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भ्रष्टाचार मुक्त बीएमसी के लिए काम करने का मंत्र नवनियुक्त बीजेपी नगरसेवकों को दिया है। बीएमसी में पहली बार बीजेपी का मेयर बनने के बाद सीएम की नगरसेवकों के साथ यह पहली बैठक थी। दादर में मुंबई बीजेपी कार्यालय में बीजेपी नगरसेवकों के लिए दो दिन के ट्रेनिंग कैंप को सीएम ने संबोधित किया। इस मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी में करप्शन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। स्टैंडिंग कमिटी में ‘समझौते’ को खत्म करके भ्रष्टाचार मुक्त बीएमसी प्रशासन तय करने के लिए काम शुरू हो गया है। पहले 100 दिनों के 20 सूत्रीय प्रोग्राम में से छह पॉइंट पहले ही लागू हो चुके हैं।

साटम ने कहा कि इनमें ट्रांसपेरेंसी और भ्रष्टाचार मुक्त एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने के लिए जीईएम पोर्टल के जरिए बीएमसी के सभी 27 स्कूल आइटम खरीदने का फैसला, मुंबई को ज्यादा साफ और सुंदर बनाने के लिए कम्युनिटी लेवल पर सफाई कॉम्पिटिशन ऑर्गनाइज करना और मुंबई के लिए एंट्री पॉइंट बनाने के लिए एक्शन शुरू करना शामिल है। इसके अलावा केंद्रीय सरकार की एक स्कीम तहत बीएमसी के जरिए 9-14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। मुंबई में बारिश के दौरान बाढ़ जैसी समस्या पर रिसर्च करने और सॉल्यूशन भरने के लिए आईआईटी बॉम्बे से एक स्टडी ग्रुप भी अपॉइंट किया गया है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने भरोसा जताते हुए कहा कि रानी बाग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ बातचीत चल रही है। कार्यक्रम में सीएम फडणवीस के साथ मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम, मेयर रितु तावड़े, स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन प्रभाकर शिंदे, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर, सभागृह नेता गणेश खणकर, बीजेपी मुंबई के महामंत्री पवन त्रिपाठी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Related Posts

pm-modi-five-nation-tour-ten-lakh-crore-investment-global-relations
Hindi Edition

प्रधानमंत्री का मिशन

June 6, 2026
himalayan-glaciers-melting-gangotri-global-warming-water-crisis-threat
Hindi Edition

संकट में हिमालय के ग्लेशियर 50 करोड़ आबादी पर खतरा

June 6, 2026
heatwave
Hindi Edition

2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या बढ़ेगी 700 प्रतिशत

June 6, 2026
cockroach janata party
Hindi Edition

न्यायपालिका को बदनाम करने की डिजिटल साजिश…

June 6, 2026
elections
Hindi Edition

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से हर साल बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए

June 6, 2026
Modi
Hindi Edition

युद्धों के बीच बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की लगातार बढ़ती शक्ति

June 6, 2026
Load More
Next Post
गुरुग्राम बजट 2025-26 एलिवेटेड रोड

14 किमी लंबी एलिवेटेड रोड से गुरुग्राम के यातायात में मिलेगी राहत

Recent News

Hormuz
News

Another ship with Indian crew comes under US attack

by Blitz India Media
June 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI:An incident involving a US attack on a vessel with Indian crew off Oman's Shinas port was...

Read moreDetails
growth

Three Indian cities in world’s top 30 financial markets

June 11, 2026
dolar

Top banks offer 6.6 pc on foreign currency deposits

June 11, 2026
crude oil

West Asia conflict sees surge in crude oil prices

June 11, 2026
financial

Auto ancillary sector revenues triple to Rs 5 lakh cr

June 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation