ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मरोल नाका सीएसएमटी मेट्रो-3 की कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रही। स्टेशन की सिक्योरिटी से लेकर टिकट विंडो और ट्रेन चलाने तक हर महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं ने निभाई। यह पहल महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देती है।













