• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पाक में बलूचों के अधिकारों के लिए अभियान चला रहीं महरंग बलोच

- कहती हैं, मौत अब मुझे डराती नहीं

by Blitz India Media
September 6, 2024
in Hindi Edition
0
Mehrang Baloch campaigning for the rights of Baloch in Pakistan
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत पाक सेना और सरकार के खिलाफ विद्रोह का केंद्र बना हुआ है। 26 अगस्त को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लोगों ने 23 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक तरफ बीएलए हिंसा का रुख अपना रहा है तो दूसरी तरफ डॉ. महरंग बलोच हैं जो बलूचिस्तान के लोगों के लिए एक दशक से गांधीवादी तरीके से लड़ रही हैं। पाक के सबसे रूढ़िवादी बलूचिस्तान की महिला होते हुए भी वे बलूच लोगों को एकजुट करने के साथ महिलाओं को भी सड़क पर उतरने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। साथ ही पाकिस्तानी सेना और सरकार को चुनौती पेश कर रही हैं।

पाक सेना और सरकार के दमन के खिलाफ आवाज
महरंग बलोच (31) पेशे से डॉक्टर हैं। वे बलूचिस्तान में पाक सेना और सरकार के दमन के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। वे 2006 से अपने लोगों के अपहरण का विरोध कर रही हैं, तीस साल पहले उनके पिता (राजनीतिक कार्यकर्ता) लापता हो गए थे। 2011 में उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।

भाई के लापता होने के बाद अभियान शुरू किया
2017 में उनके भाई के लापता होने से उन्हें अभियान शुरू करने की प्रेरणा मिली। हालांकि उनके भाई को तो 2018 में वापस कर दिया गया, लेकिन महरंग ने धमकियों और विरोध का सामना करने के बावजूद गायब हुए सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए अभियान चलाना जारी रखा।

बलूच यकजेहती समिति की स्थापना
2019 में उन्होंने बलूच यकजेहती समिति (बीवायसी) की स्थापना की। महरंग कहती हैं, ‘बचपन में मुझे लगता था कि बुढ़ापे में मौत एक स्वाभाविक बदलाव है। मुझे मौत से डर लगता था। मैं अंतिम संस्कार से घबराती थी। पहली बार मैंने शव तब देखा, जब मुझे मुर्दाघर में पिता की क्षत-विक्षत लाश की पहचान के लिए मजबूर किया गया। उनका कहना है कि बीते डेढ़ दशक में करीबी लोगों के दर्जनों शव देखे हैं; अब मौत मुझे डराती नहीं है।

दो दशक में 50 हजार से ज्यादा बलूचों का अपहरण
दो दशक में 50 हजार से ज्यादा बलूचों का अपहरण किया गया है और 25 हजार लोगों की हत्या की गई। संख्या इससे बड़ी हो सकती है, क्योंकि डेटा जुटाना भी अब जोखिम भरा है।’

घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक किया
महरंग कहती हैं, ‘हमने स्कूलों में जन-आंदोलन शुरू किया और घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक किया। हमारे विरोध का सबसे प्रगतिशील पहलू यह है कि युवतियों से लेकर उनकी माताओं और मौसियों से लेकर दादी और परदादी तक हजारों महिलाएं इस आंदोलन में शामिल हुई हैं।’ उन्होंने बताया कि पिछले महीने बीवाईसी ने ग्वादर में बलूच लोगों के उत्पीड़न के बारे में बात करने के लिए बलूच लोगों की राष्ट्रीय सभा आयोजित करने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा बलों ने कई लोगों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

ऐसा पहली बार हुआ
महरंग कहती हैं, ‘यह पहली बार था जब बलूच उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए दो लाख लोग एकजुट हुए थे।’

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में 83 हजार केस पेंडिंग, अब तक की सबसे बड़ी संख्या

Recent News

Rubio, wife visit Taj Mahal
News

Rubio, wife visit Taj Mahal

by Blitz India Media
May 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US Secretary of State Marco Rubio and his wife Jeanette Rubio visited the iconic Taj Mahal...

Read moreDetails
Himanta Sarma Assam CM

Google, Unicef to help train Assam teachers

May 25, 2026
hiring

India’s GCC sector adds 1.7 million jobs

May 25, 2026
Ebola

India advises citizens to avoid travel to Congo

May 25, 2026
microsoft

Microsoft cuts Claude Code access

May 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation