ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि कंपनी अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।
मुकेश अंबानी ने कहा कि यह निवेश केवल व्यापारिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती के लिए किया जा रहा है। उनका लक्ष्य भारत को इंटरनेट युग से आगे बढ़ाकर “इंटेलिजेंस युग” में ले जाना है।
उन्होंने तीन प्रमुख घोषणाएं कीं।
पहली : जियो अब केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर नागरिक और हर क्षेत्र तक एआई आधारित “इंटेलिजेंस” पहुंचाएगा।
दूसरी : अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
तीसरी : भारत के लिए स्वदेशी कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
इस रणनीति के तहत देश में बड़े स्तर पर एआई तैयार डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं।

























