ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे सभी पार्किंग लॉट को एक सिस्टम से जोड़ा जा सकेगा। इसके लिए बीएमसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएमसी बजट में भी इस संदर्भ में घोषणा की गई। शुरुआत में 530 पार्किंग साइट को इसमें जोड़ा जाएगा। बाद में सभी पार्किंग लॉट को एक साथ इस व्यवस्था के तहत एक मोबाइल एप होगा, जिससे लोग पार्किंग लॉर घर से ही बुक करके निकाल सकेंगे। इस वेकर को पीपीपी मॉडल पर लागू किया जाएगा।
वर्तमान में 65 ऑन-स्ट्रीट पेड पार्किंग स्थान चालू है। जिनकी कुल धमता 8,258 वाहनों की है। इसके अलावा 37 स्थानों पर सार्वजनिक पार्किंग सुविधाओं के संचालन का क्षेत्र आवंटित किया गया है, जहां 29,769 वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है। वहीं अंडरग्राउंड पंचिंग योजना के तहत श्री सिद्धिविनायक अंडर पार्किंग का निर्माण पहले चरण में किया जाएगा। बाद में इसे अन्य चारों में चरणबद्ध तरीके से लागू कि जाएगा। पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए कई पहल की घोषणा हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर असर नजर नहीं आया।












