• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

‘होली खेलत हैं नंद लाल, धरती-अंबर हुए गुलाल’

- एसजीटीयू में राधा-कृष्ण संग फूलों की होली, मानो बृज उतर आया परिसर में

by Blitz India Media
March 14, 2025
in Hindi Edition
0
‘Nand Lal is playing Holi, earth and sky have turned into gulal’
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

गुरुग्राम। होली पर जितने उल्लास, जोश, फागुन की मस्ती की कल्पना की जा सकती है, वह सब आज देश की प्रतिष्ठित एसजीटी यूनिवर्सिटी में राधा-कृष्ण संग ‘फूलों की होली’ कार्यक्रम में साकार हो उठा। राधा व श्रीकृष्ण जब दीर्घा से पंडाल में धीमे-धीमे आगे बढ़े तो उपस्थित सभी लोग मानो सांस रोककर उनके स्टेज तक पहुंचने और जीभर कर दीदार करने को व्याकुल दिखे। राधा कृष्ण स्टेज तक पहुंचे तो फिर भावना, आस्था, उल्लास, रास का ऐसा दौर चला जो घंटों तक नहीं थमा। हर कोई राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलना चाहता था।
सारा परिसर फूलों से सराबोर हो गया
‘शिक्षित भारत-विकसित भारत एवं स्वस्थ भारत’ मिशन के साथ देश में अपनी खास पहचान बनाने वाली गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी ने फिर साबित कर दिया कि सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में वह सबसे आगे है। राधा-कृष्ण संग ‘फूलों की होली’ के साथ संस्कृति, उल्लास, युवा तरंगों, फागुन की मस्ती का विराट धमाल मचा।
बृज की होली की साक्षात झलक दिखाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों ने कई दिनों तक घंटों अभ्यास किया था।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सुबह 11 बजे हो गई थी । इसके बाद शाम तक उमंग, उल्लास का वो दौर चला जिसने सभी को अपने रंग में रंग लिया।
मधुरम मूर्ति, गरज-गरज, होली बनारस की, वांगमागी पंचांग(मणिपुर), आरंभ है प्रचंड(महाराष्ट्र), तमांग सेलो-सनोमा सानो(नेपाल), दारा लो गेहे रे(छत्तीसगढ़), थिएटर, महारास, नई नवेली नारी(हरियाणवी), मोहे रंग दो लाल, होली के रंग मा (गुजरात), बलम पिचकारी, जारे हट नटखट, बृज की होली आदि कार्यक्रमों से पूरे विश्वविद्यालय परिसर ने मानो बृज का रूप ले लिया। देश-विदेश की प्रतिष्ठित शख्सियतें इस आयोजन की साक्षी बनीं। ब्रिटेन की विश्वविख्यात केंट यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय डेलीगेशन होली समारोह में भागीदार रहा।
इनमें डीडी रोचा, हन्ना मैक्नोर्टन, प्रोफेसर राबर्ट ग्रीन, लॉरा चार्लटन व डा. निखिल सेनगुप्ता शामिल रहे। इनके अलावा आस्ट्रेलिया के मैक्समे संस्थान से रेने (सीईओ) एवं प्रोफेसर मनोज कुमार (एमडी आईईडीयूआई)और टीसी ग्लोबल से मिसेज नताशा चौपड़ा विशिष्ट मेहमानों में शामिल रहे।
विशिष्ट विदेशी मेहमानों में यूनिवर्सिटी आफ साउथैंपटन से प्रोफेसर क्रिस्टोडुलाइड्स, रिसर्च साइंटिस्ट डा. रविकांत शर्मा तथा आईएच एफसी आईआईटी, दिल्ली के सेंट्रल हेड प्रभात रंजन प्रमुख रहे। इनके अलावा कस्टम एक्साइज एंड सर्विस टैक्स की न्यायाधीश एवं सीईएसटीएटी की जुडिशियल मेंबर रचना गुप्ता भी प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
आयोजन दशमेश एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन मधु प्रीत कौर चावला, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला, एसजीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा.मदन मोहन चतुर्वेदी, प्रो वाइस चांसलर डा. अतुल कुमार नासा एवं डा. पूर्णिमा बलिया बंतवाल, रजिस्ट्रार डा.एम एजाज हुसैन की देखरेख एवं परिपक्व मार्ग निर्देशन में हुआ।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
Zelensky ready for 30-day ceasefire

जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार

Recent News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem
News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem

by Blitz India Media
April 9, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Israeli Defence Forces (IDF) said on April 9 said that it had killed Ali Yusuf...

Read moreDetails
Ayush Shetty

Ayush enters quarters; Sindhu out

April 9, 2026
e‑retail sector

India e‑retail sector crosses $65 billion

April 9, 2026
Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

April 9, 2026
Atletico beat Barca in Champions League

Atletico beat Barca in Champions League

April 9, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation