• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

नई खोज ने बदली आकाशगंगाओं के विकास की धारणा

- ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में भी बन चुकी थीं जटिल आकाशगंगाएं

by Blitz India Media
February 2, 2026
in Hindi Edition
0
New discovery has changed our understanding of galaxy evolution.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। खगोल विज्ञान में लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि सर्पिल और बार्ड जैसी जटिल आकाशगंगीय संरचनाएं ब्रह्मांड के काफी बाद के दौर में विकसित हुई होंगी लेकिन अब वैज्ञानिकों को ऐसी ठोस खोज मिली है, जो इस सोच को चुनौती देती है। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के खगोलविदों ने कॉसमॉस-74706 नामक एक आकाशगंगा की पहचान की है, जो अब तक देखी गई सबसे पुरानी बार्ड सर्पिल आकाशगंगा हो सकती है।
यह आकाशगंगा बिग बैंग के करीब दो अरब साल बाद मौजूद थी, यानी तब जब ब्रह्मांड अभी अपनी शुरुआती अवस्था में ही था। यह खोज बताती है कि आकाशगंगाओं का विकास पहले सोचे गए समय से कहीं अधिक तेजी से शुरू हो चुका था। सर्पिल आकाशगंगाएं वे होती हैं जिनमें केंद्र से बाहर की ओर घूमती हुई भुजाएं फैली होती हैं। इनमें से कुछ आकाशगंगाओं के केंद्र में एक सीधी, लंबी संरचना दिखाई देती है, जिसे स्टार बार कहा जाता है। यह कोई अलग वस्तु नहीं होती, बल्कि सितारों और गैस का घना समूह होता है। हमारी मिल्की वे आकाशगंगा में भी ऐसा ही एक स्टार बार मौजूद है, जो उसके आंतरिक ढांचे और विकास को प्रभावित करता है।
ब्रह्मांड की शुरुआती तस्वीर और साफ हुई
कॉसमॉस-74706 की खोज यह स्पष्ट करती है कि ब्रह्मांड के शुरुआती दो अरब साल केवल अव्यवस्थित गैस और धूल का दौर नहीं थे। उस समय भी सर्पिल भुजाओं और स्टार बार जैसी जटिल संरचनाएं बन चुकी थीं।
इससे यह समझ मजबूत होती है कि आकाशगंगाओं का विकास पहले सोचे गए समय से कहीं जल्दी शुरू हो गया था।
वैज्ञानिक समझ में आया बदलाव
शोधकर्ताओं के मुताबिक यह खोज दिखाती है कि स्टार वार जैसी संरचनाएं ब्रह्मांड के बहुत शुरुआती दौर में ही बन सकती थीं। कुछ कंप्यूटर सिमुलेशन पहले ही संकेत दे चुके थे कि रेडशिफ्ट 5, यानी लगभग 12.5 अरब साल पहले भी ऐसे बार मौजूद हो सकते थे। कॉसमॉस 74706 उन सैद्धांतिक अनुमानों को वास्तविक अवलोकन से समर्थन देता है।
स्पेक्ट्रोस्कोपी से हुई पुख्ता पुष्टि
उम्र की पहचान स्पेक्ट्रोस्कोपी के जरिये की गई है, जिसे खगोल विज्ञान में सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है। इससे इसका रेडशिफ्ट पूरी तरह स्पष्ट हो गया। खास बात यह है कि इसका प्रकाश किसी गुरुत्वीय लेसिंग से प्रभावित नहीं हुआ है। यानी इसे किसी बाहरी आकाशगंगा या भारी ने विकृत नहीं किया। इसकी वजह से वैज्ञानिक इसे अब तक की सबसे विश्वसनीय रूप से पहचानी गई प्राचीन बार्ड सर्पिल आकाशगंगा मान रहे हैं। इससे पहले जिन प्राचीन बार्ड सर्पिल/ आकाशगंगाओं के दावे किए गए थे, उनमें अक्सर उम्र का अनुमान केवल फोटोमेट्रिक रेडशिफ्ट से लगाया गया था, जिसमें गलती की संभावना रहती है। कई मामलों में गुरुत्वीय लेसिंग ने संरचना को भ्रमित कर दिया था। कॉसमॉस-74706 इन दोनों समस्याओं से मुक्त है, जिससे इसके निष्कर्ष कहीं अधिक ठोस माने जा रहे हैं।

Next Post
Supreme Court

SC orders Centre to set up tribunal for Pennaiyar river dispute

Recent News

Kohli Joins RCB for Title Defence
News

Kohli reaches Bengaluru ahead of IPL

by Blitz India Media
March 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India's talismanic batter Virat Kohli arrived in Bengaluru on March 18 to join the defending champions...

Read moreDetails
India’s Strength in Semiconductor Design Grows

India emerges as key player in chip supply chain

March 18, 2026
Jag Laadki Delivers Oil to India Amid Tensions

Crude tanker Jag Laadki arrives safely at Mundra Port

March 18, 2026
modi

India powering robust energy ecosystem: PM Modi

March 18, 2026
Real Madrid in quarters of Champions League

Real Madrid in quarters of Champions League

March 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation