ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिली है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सशर्त मंजूरी दे दी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को मंजूरी दी थी। अब बकास ने एयरपोर्ट को सशर्त समग्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनओसी जारी कर दी है। किसी भी एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान बेहद अहम मानक है। किसी भी विमान के हाइजैक होने या बम की सूचना मिलने पर इसका काम शुरू होता है।
इसमें विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय आपदा प्रबंधन समिति और सरकार शामिल होती हैं। यह मंजूरी तभी मिलती है, जब इससे संबंधित उपकरण समेत सभी सामान एयरपोर्ट पर स्थापित हो जाते हैं। लंबे समय से एयरपोर्ट पर इन उपकरणों को स्थापित करने के साथ ही इनकी क्षमता परखने की प्रक्रिया चल रही थी। जांच के बाद सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को मानक के अनुरूप पाया गया। अगले कुछ दिनों में ही बकास एयरपोर्ट की से व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर देगा।
एंटी-हाइजैक कंटीजेंसी प्लान एयरपोर्ट की आपातकालीन सुरक्षा योजना है। इसके तहत विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसी, सरकार मिलकर कार्रवाई करती हैं।













