• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सिख विरोधी दंगों में टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

कांग्रेस नेता के खिलाफ सीबीआई की ओर से पेश साक्ष्य पर्याप्त : कोर्ट

by Blitz India Media
September 6, 2024
in Hindi Edition
0
Orders to frame charges against Tytler in anti-Sikh riots
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वर्ष 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगा मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या, दंगा भड़काने, दो समुदायों के बीच द्वेष बढ़ाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए। सीबीआई के विशेष जज राकेश सियाल की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि टाइटलर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई की ओर से पर्याप्त साक्ष्य पेश किए गए हैं। इनके आधार पर टाइटलर पर प्रथमदृष्टया हत्या, दंगा भड़काने और अन्य आरोप साबित होते हैं। लिहाजा जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए जाते हैं। कोर्ट ने 80 वर्षीय कांग्रेस नेता टाइटलर पर आरोप तय करने की औपचारिक घोषणा के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है।

गवाह ने हलफनामे के मार्फत इस बात की पुष्टि की
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में चश्मदीद गवाहों के बयान विश्वसनीय हैं। उनके बयान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गवाह ने हलफनामे के मार्फत इस बात की पुष्टि की है कि उसने टाइटलर को घटना वाले दिन खुद देखा था, जब भीड़ को भड़काया जा रहा था। इसके अलावा एक वीडियो भी अहम है, जिसमें टाइटलर भीड़ को उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो काफी पुराना है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, लेकिन इस वीडियो में उन्हें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। ये तमाम साक्ष्य आरोप तय करने के लिए पर्याप्त हैं।

– चश्मदीद गवाह के बयान को नजरंदाज नहीं कर सकते
– 13 सितंबर को होगी औपचारिक घोषणा

पुल बंगश में हत्या और भीड़ को उकसाने के आरोप
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर आरोप है कि एक नवंबर 1984 को वह गुरुद्वारा पुल बंगश के सामने एक सफेद रंग की एंबेसडर कार से बाहर निकले। उन्होंने यह कहते हुए भीड़ को उकसाया कि सिखों को मार डालो। टाइटलर के भड़काने पर भीड़ ने गुरुद्वारा पुल बंगश को आग लगा दी। उस समय गुरुद्वारे में मौजूद तीन सिखों बादल सिंह, ठाकुर सिंह और गुरुचरण सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

ढाई हजार से ज्यादा मौत
आरोप है कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के अगले दिन यह घटना घटित हुई थी। देशभर में भड़की हिंसा में रिकॉर्ड के मुताबिक, 2800 सिखों की हत्या की गई थी, जिनमें से सबसे अधिक 2100 सिखों की हत्या अकेले राजधानी दिल्ली में हुई। सड़कों, मोहल्लों और कॉलोनियों में लोग एक दूसरे के खिलाफ हिंसा पर उतारू हो गए थे।

मौके पर मौजूद होने से इनकार किया था
जगदीश टाइटलर ने अदालत में हर बार दलील दी कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पार्थिव शरीर को तीन दिन तक तीन मूर्ति भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। वह तीनों दिन तक तीन मूर्ति भवन में मौजूद थे। दूरदर्शन लगातार इसकी कवरेज कर रहा था। उनकी तीनों दिन की उपस्थिति देखी जा सकती है।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
The race for the post of Leader of Opposition and President of Conservative Party intensifies

नेता प्रतिपक्ष व कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ तेज

Recent News

Reserve Bank of India
Economy

The Quiet Foundation: Why India’s Digital Public Infrastructure Is Its Most Exportable Idea

by Blitz India Media
July 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Every so often a country builds something so ordinary in daily life that its scale is...

Read moreDetails
Electric vehicle

A Record June on the Road: Auto Sales Hit an All-Time High as EVs Cross 12% of the Market

July 12, 2026
Historic Indian cinema hall

Lights Back Up: A Busy July at the Box Office Signals a Confident Year for Indian Cinema

July 12, 2026
India Sports Update

A Hard Week, a Fresh Chance: India Turns to the ODIs as Its Chess Generation Soars

July 12, 2026
Gaganyaan Mission 2026

Parachutes, Qualified: Gaganyaan Clears a Key Test on the Road to India’s First Human Spaceflight

July 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation