ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान योजना) के तहत विगत दिवस 22वीं किस्त जारी की गई।। इस किस्त के जरिए पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई । बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिला है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि खेती और घर की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके। हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा गया। कई किसान सुबह से ही यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि उनके खाते में पैसा कब आएगा, किस समय किस्त जारी होगी। वहीं, कुछ के मन में यह सवाल भी उठ कि क्या उन्हें इस बार पैसा मिलेगा या नहीं?













