• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

राजनीतिक शुचिता देशहित में

by Blitz India Media
August 29, 2025
in Hindi Edition
0
amit-sah
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

क्या विपक्ष यह चाहता है कि राजनीति में शुचिता और नैतिकता की स्थापना के लिए कुछ भी न किया जाए? अतः यह जरूरी है कि सभी दल सही सोच के साथ राजनीति में शुचिता और नैतिकता लाने के लिए समग्र प्रयास करें। यही देशहित में भी है।
प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से संसद के मानसून सत्र की समाप्ति के एक दिन पूर्व गृहमंत्री अमित शाह ने जो 130वें संविधान संशोधन विधेयक पेश किए उनको लेकर विपक्ष की तरफ से अभूतपू्र्व हंगामा सदन में देखने को मिला। इस हंगामे के दौरान माननीयों द्वारा जिस आचरण का प्रदर्शन किया गया उसे किसी भी दृष्टि से शोभनीय नहीं का जा सकता। विपक्षी सांसदों ने उन विधेयकों को फाड़ कर उनकी बॉल बना कर गृहमंत्री अमित शाह पर फेंका। असहमति होने पर विरोध प्रकट करना लोकतंत्र में विपक्ष का अधिकार है पर जो दृष्टांत पेश किया गया, वह सही परंपरा की नींव नहीं रखता। दरअसल गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार अथवा हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या मंत्रियों को गिरफ्तारी के 30 दिन बाद पद से हटाने के प्रावधान वाले विधेयकों पर लोकसभा पर विपक्ष ने आवश्यकता से अधिक शोरशराबा और हंगामा किया जो सामान्य विवेक से परे था। यह अच्छा ही हुआ कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी ओर से इन विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव रखा जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया।
पहले यह खबर थी कि विपक्ष का आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन का कोई दल जेपीसी में शामिल नहीं होगा पर अब तीन विधेयक ने विपक्षी खेमे में दरार पैदा कर दी है। इस बिल को लेकर जेपीसी में शामिल होने पर विपक्षी धड़ा पूरी तरह से दो भागों में बंटा नजर आ रहा है। विपक्ष ने संसद में इन बिलों का संयुक्त रूप से विरोध किया था। समझा जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व इस समिति में शामिल होने के पक्ष में है क्योंकि उसे लगता है कि जेपीसी की जांच के दौरान पार्टी और व्यापक विपक्ष की आलोचना दर्ज कराना जरूरी है। दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसे ‘तमाशा’ बताकर समिति से बाहर रहने की घोषणा की है। इन दोनों दलों ने अपने गुट के भीतर अलग विचार को सार्वजनिक करने का विकल्प चुना है। अब इस लाइन पर शिवसेना भी विचार कर रही है। कभी गुट की सहयोगी रही आम आदमी पार्टी ने भी जेपीसी से दूर रहने का फैसला किया है। वहीं, वामपंथी दल जेपीसी में शामिल होने के पक्ष में हैं। कांग्रेस नेता डीएमके, एनसीपी-सपा, आरजेडी और जेएमएम जैसे अन्य सहयोगियों से बात करके उन्हें भी इसमें शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
कम से कम अब तो विपक्ष को विरोध के स्वर थाम कर इस गंभीर विषय पर समुचित विचार-विमर्श करना चाहिए। आखिर ऐसी कोई व्यवस्था क्यों नहीं होनी चाहिए कि उच्च पदों पर बैठे लोगों की गंभीर मामलों में गिरफ्तारी अथवा उन्हें हिरासत में लिए जाने पर उनके लिए पद छोड़ना अनिवार्य बन जाए? आखिर ऐसी किसी व्यवस्था में समस्या क्या है?
क्या इसकी अनदेखी कर दी जाए कि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगते हैं और कई बार प्रथम दृष्ट्या वे सही भी दिखते हैं लेकिन कोई इस्तीफा देने की पहल नहीं करता। एक समय ऐसा ही होता था। इस संदर्भ में गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं अपना उदाहरण दिया कि जब उन्हें गुजरात के मंत्री रहते गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। क्या ऐसा अन्य नेताओं को नहीं करना चाहिए? दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए भी इस्तीफा नहीं दिया था। जमानत मिलने के बाद वे तब इस्तीफा देने को बाध्य हुए, जब बतौर मुख्यमंत्री उनके लिए कार्य करना कठिन हो गया। क्या विपक्ष यह चाहता है कि राजनीति में शुचिता और नैतिकता की स्थापना के लिए कुछ भी न किया जाए? अतः यह जरूरी है कि सभी दल सही सोच के साथ राजनीति में शुचिता और नैतिकता लाने के लिए समग्र प्रयास करें। यही देशिहत में भी है।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
yogi-governments-unique-initiative-surya-sakhi-scheme

एक लाख महिलाएं बिखेरेंगी सौर ऊर्जा की रोशनी

Recent News

Ayush Shetty
News

Ayush stuns World No. 4 Christie to enter semis

by Blitz India Media
April 10, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian shuttler Ayush Shetty staged another upset at the Badminton Asia Championships as he stormed into...

Read moreDetails
World Bank chief Banga backs India model

World Bank chief Banga backs India model

April 10, 2026
Hardeep Puri

India, Qatar review strategic ties across trade, energy

April 10, 2026
Modi

PM Modi hails highest solar energy capacity

April 10, 2026
Hockey India appoints White as women’s coach

Hockey India appoints White as women’s coach

April 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation