ब्लिट्ज ब्यूरो
हैदराबाद। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले ही दिन आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ की कमाई की थी, वहीं पेड प्रीव्यू में 10.65 करोड़ ‘पुष्पा 2’ ने कमाए थे। वहीं छठे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सभी भाषाओं में 51.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की भारत में टोटल कमाई 645 करोड़ हो गई है।
6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड कमाई में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहला मुकाम हासिल कर लिया है। यह सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।
1000 करोड़ की कमाई में इन फिल्मों को पछाड़ा
1. बाहुबली: 2- 10 दिन, 2. केजीएफ: 2- 16 दिन, 3. आरआरआर- 16 दिन, 4. जवान- 18 दिन, 5. कल्कि – 25 दिन, 6. पठान- 27 दिन, 7. दंगल- 154 दिन
‘पुष्पा 2’ ने तोड़े ये रिकॉर्ड भी
पुष्पा ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। फिल्म ने ‘आरआरआर’ को पछाड़ सबसे बड़ी ओपनिंग की, ‘जवान’ को पछाड़ हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग और वर्ल्डवाइड भी फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ 294 करोड़ का ओपनिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
ऐसा रहा वह दिन का कलेक्शन
1- 164.25 करोड़, 2- 93.8 करोड़
3- 119.25 करोड़, 4- 141.05 करोड़
5- 64.45 करोड़, 6- 51.55 करोड़
टोटल कलेक्शन- 645 करोड़













