ललित दुबे
वाशिंगटनभारतीय- अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने 119वीं कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पहले दिन द्विदलीय अंतरधार्मिक प्रार्थना सभा में ‘भगवद् गीता’ का श्लोक पढ़ा। द्विदलीय अंतरधार्मिक प्रार्थना सभा के आयोजन का उद्देश्य नई कांग्रेस के आधिकारिक रूप से दो वर्ष के कार्यकाल के लिए गठित होने से पहले ईश्वर से आशीर्वाद लेना था। कृष्णमूर्ति ने लगातार पांचवीं बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
वह इलिनोइस के ‘8वें कांग्रेसनल डिस्टि्रक्ट’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। कृष्णमूर्ति प्रार्थना सभा में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र वक्ता थे, जबकि अन्य वक्ताओं में प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज शामिल थे। वर्षों पहले, हिंदू अमेरिकियों को राजधानी में प्रार्थना सभाओं में शामिल नहीं किया जाता था। मैं आभारी हूं कि अब हमारे पास इसमें शामिल होने का मौका है और मैं रिपब्लिकन पार्टी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों ही सहयोगियों तक हिंदू धर्म के आशीर्वचनों को पहुंचाने में भूमिका निभा सकता हूं।













