ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। शटरस्टॉक और गेटी इमेजेस ने विलय की घोषणा की है, जिससे 3.7 अरब अमेरिकी डालर की ‘विजुअल कंटेंट’ कंपनी अस्तित्व में आएगी। दोनों कंपनियों ने कहा कि उनकी सामग्री (कंटेंट) एक-दूसरे के लिए पूरक हैं और इस सौदे से चित्र, वीडियो, संगीत, 3डी और अन्य परिसंपत्ति प्रकार के विजुअल कंटेंट उत्पादों का विस्तृत भंडार तैयार होगा।
गेटी इमेजेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रेग पीटर्स ने बयान में कहा, ‘विभिन्न उद्योगों में आकर्षक दृश्य सामग्री की मांग तेजी से बढ़ने के साथ, हमारे दो व्यवसायों के साथ आने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा।’ पीटर्स संयुक्त कारोबार के सीईओ के रूप में काम करेंगे। लगभग 13.67 शेयर ले सकते है। लेने का विकल्प चुन सकते है या गेटी इमेजेज सौदे के तहत शटरस्टॉक के शेयरधारक अपने पास मौजूद कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए लगभग 28.85 अमेरिकी डालर नकद इसके अलावा शटरस्टॉक के शेयरधारकों के पास कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए गेटी इमेजेज के 9.17 शेयरों के साथ 9.50 अमेरिकी डालर नकद लेने का विकल्प भी होगा। संयुक्त कंपनी गेटी इमेजेज नाम को बनाए रखेगी और गेटी के टिकर प्रतीक के तहत न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में कारोबार करना जारी रखेगी।












