ब्लिट्ज ब्यूरो
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन हासिल करने का सपना है लेकिन महंगी फीस ने चिंता बढ़ा दी है? लेकिन अब आपको यहां पढ़ने को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित स्वाइनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने एक स्कॉलरशिप का एलान किया है, जिसके लिए भारतीय छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। ये स्कॉलरशिप 2026-2027 अकेडमिक ईयर में आने वाले स्टूडेंट्स को दी जाएगी।
स्कॉलरशिप का नाम ‘जॉर्ज स्वाइनबर्न इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप’ है, जो उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिनका अकेडमिक परफॉर्मेंस शानदार रहा है। ये स्कॉलरशिप सिर्फ मेधावी छात्रों को मिलेगी, ताकि वे अपना करियर बना सकें।
स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगी, जो हॉथोर्न कैंपस में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई करना चाहते हैं।













