• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

दो बाइबल पर हाथ रख कर ली शपथ

- उद्योगपति मुकेश अंबानी सपत्नीक पहुंचे

by Blitz India Media
January 24, 2025
in Hindi Edition
0
Sworn by placing hands on two Bibles
ललित दुबे

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। ट्रंप ने इनडोर समारोह में शपथ ग्रहण की जो अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार हुआ है। अमेरिका में कड़ाके की ठंड के बावजूद समर्थक वाशिंगटन डीसी पहुंचे और ट्रंप के समर्थन में आतिशबाजी की। इस कड़ाके की ठंड में भी उनके समर्थक माहौल बनाते रहे।
डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा से एक स्पेशल विमान के जरिए परिवार समेत वॉशिंगटन पहुंचे थे। उनकी इस फ्लाइट को स्पेशल एयर मिशन-47 का नाम दिया गया था क्योंकि वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं।
मां की बाइबल भी साथ लाए
डोनाल्ड ट्रंप ने 2 बाइबल पर हाथ रख कर शपथ ली। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम लिंकन की बाइबल पर हाथ रख कर शपथ ली जिसका प्रयोग पहली बार 1861 में 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति को शपथ दिलाने के लिए किया गया था। दूसरी बाइबल वह थी जो ट्रंप को उनकी मां ने 1955 में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में संडे चर्च प्राइमरी स्कूल से स्नातक होने के अवसर पर दी थी।
131 साल बाद हुआ ऐसा
अमेरिका की राजनीति में व्हाइट हाउस छोड़ने के 4 साल बाद वापसी कर पाना लगभग असंभव माना जाता है पर ट्रंप ने इस नामुमकिन लक्ष्य को मुमकिन बनाकर इतिहास रच दिया है। ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दोबारा शपथ ग्रहण कर पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ग्रोवर क्लीवलैंड पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे जिन्होंने व्हाइट हाउस से 4 साल बाहर होने के बाद जोरदार वापसी कर 131 साल पहले यह रिकॉर्ड बनाया था।
ग्रोवर क्लीवलैंड 1885 से 1889 और 1893-1897 तक अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रहे। उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्होंने 4 साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है।
40 साल बाद हुआ इनडोर शपथ ग्रहण
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाए अमेरिकी संसद के अंदर कैपिटल रोटुंडा हॉल में आयोजित किया गया। ये फैसला कड़ाके की ठंड के चलते लिया गया। ट्रंप से पहले साल 1985 में रोनाल्ड रीगन ने भी पद की शपथ इनडोर समारोह में ली थी। उस वक्त भी खराब मौसम की वजह से ये फैसला लिया गया था। इस तरह अमेरिकी इतिहास में 40 साल बाद किसी अन्य ने राष्ट्रपति के रूप में संसद के अंदर शपथ ग्रहण की।
विदेशी मेहमान भी आए
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए जो कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार था। ट्रंप के शपथ ग्रहण में हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भाग लिया जबकि यूके, फ्रांस जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और भारत जैसे देशों के प्रतिनिधियों ने ट्रंप के शपथ ग्रहण में भाग लिया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा ट्रंप के सलाहकार एलन मस्क, अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी समारोह में शामिल हुए। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में कई परंपराओं को तोड़ते हुए अनेक नए रिकॉर्ड बने हैं
ट्रंप ट्रंप ने संसद के अंदर शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘अमेरिका में नॉर्थ पोल के पास बर्फीला तूफान चल रहा है। वो नहीं चाहते कि लोग किसी भी तरह से परेशान हों। इसलिए उन्होंने उद्घाटन भाषण भी कैपिटल रोटुंडा में दिए जाने का आदेश दिया। हर कोई सुरक्षित रहेगा, हर कोई खुश रहेगा और सब मिलकर अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।’

Related Posts

पहली बार चार महिला चीफ जस्टिस एक साथ हाईकोर्टों में
Hindi Edition

देश के न्यायिक इतिहास में नया अध्याय: पहली बार एक साथ चार महिलाएं बनीं हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

June 16, 2026
vipul-appointed-india-ambassador-saudi-arabia
Hindi Edition

अनुभवी राजनयिक विपुल सऊदी अरब में भारत के राजदूत नियुक्त

June 16, 2026
मध्य प्रदेश में 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आयुष जाखड़ को प्रमोशन
Hindi Edition

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

June 16, 2026
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया बने मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
Hindi Edition

जस्टिस विवेक रूसिया मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

June 16, 2026
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां घोषित कीं
Hindi Edition

प्रीतइंदर सिंह डीपीआईआईटी में उपसचिव नियुक्त, राजेश पंवार निदेशक बने

June 16, 2026
crimes
Hindi Edition

प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा

June 16, 2026
Load More
Next Post
donald-trump

डोनाल्ड बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति ट्रंप 2.0 टूटे कई रिकॉर्ड

Recent News

Indian stock market crashes
News

SpaceX nears Microsoft in market capitalisation

by Blitz India Media
June 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Shares of Elon Musk-backed space and satellite company SpaceX continued their remarkable post-listing rally, with the...

Read moreDetails
petrol diesel price

Centre hikes windfall tax on diesel, ATF exports

June 16, 2026
Reserve Bank of India

RBI opens direct investment route for foreign individuals

June 16, 2026
Telegram banned in India till June 22 before NEET re-exam

Telegram banned in India till June 22 before NEET re-exam

June 16, 2026
Air India Express

Snag-hit AI Express flight to Jeddah lands in Kannur

June 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation