ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। टॉलीवुड के प्रिंस कहलाने वाले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी शानदार एक्टिंग और लुक्स के तो हिंदी दर्शक भी दीवाने हैं। तभी तो वह और उनका परिवार अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर लेता है। खासकर, उनकी 12 साल की बेटी सितारा घट्टामनेनी जिन्होंने छोटी-सी उम्र से ही लाइमलाइट में रहना शुरू कर दिया और अपने पापा के साथ गाने ‘पेनी’ में पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं ं।
रिपोर्ट्स के अनुसार 300 करोड़ के मालिक महेश की बेटी ने फिल्मों से अभी दूरी बना रखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी फेमस हैं और कई ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं, वह तो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में अक्सर ही उनके लुक्स लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। जहां देसी कपड़ों में वह अपनी सादगी दिखा दिल जीत लेती हैं और 12 की होने के बावजूद उनमें हीरोइन वाला चार्म देखने को मिलता है, जो अच्छे- अच्छों को टक्क र दे जाए। उनके कई लुक्स इन दिनों चर्चाओं में हैं।
सफेद लहंगे में दिखा सुंदर रूप
सितारा अक्सर ही अपने पापा महेश और एक्ट्रेस रह चुकी मां नम्रता शिरोडकर के साथ नजर आती हैं। जहां उनका ज्यादातर मौके पर देसी अंदाज देखने को मिलता हैं। जिसमें वह सुंदर दिखती हैं।
एक और लुक
सफेद फ्लोरल और लीफ पैटर्न वाले लहंगे के साथ उन्होंने स्लीवलेस चोली पहनी और मैचिंग दुपट्टे कैरी किया। जहां खुले बाल, सुंदर गहने और प्यारी-सी मुस्कान लिए सितारा का लहंगा में सुंदर लुक देखते ही बना। सितारा का गुलाबी और पीले लहंगे में ये लुक बड़ा-ही खूबसूरत है। जहां उनके लहंगे पर गुलाबी फ्लोरल पैटर्न बने हैं, तो बॉर्डर को गुलाबी रखा। जिससे मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज पर सुनहरे सीक्वन सितारों के साथ थ्रेड वर्क से एम्ब्रॉयडरी की गई। जिसे प्लीटेड दुपट्टे और सोने के गहनों के साथ पेयर करके सितारा लहंगे में हीरोइन से कम नहीं लगीं।
शरारा में दिखा शानदार अंदाज
सितारा बेज न्यूड शेड वाला शरारा सेट पहने नजर आ रही हैं। जिसकी फुल स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती को हैवी सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क से सजाया गया। खासकर, कुर्ते के बॉर्डर पर लगी लटकन इसे सुंदर बना रही है। जिसके साथ उनके मैचिंग शरारा के तो क्या ही कहने। जिसे पहन खुले कर्ली वैवी बालों में सितारा ने अपनी मासूमियत दिखाकर दिल जीत लिया।

























