ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोग से बचाव के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने मेगा अभियान चलाने का फैसला किया है। इसको लेकर सरकार के स्तर पर व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। इसमें लोगों को संचारी रोग से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। सरकार की ओर से जन जागरूकता के लिए बड़े अभियान की शुरुआत पहली अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी डीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके आधार पर जिलों में कार्यक्रम को चलाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों, आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने की भी बात कही।
क्या है मुख्य सचिव का निर्देश?
मुख्य सचिव ने जिलों के डीएम को राज्य सरकार की ओर से जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई योजना की जानकारी दी है। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।













