• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

कृष्णा स्वामीनाथन नए नौसेना प्रमुख नियुक्त

by Blitz India Media
May 21, 2026
in Hindi Edition
0
Vice Admiral Krishna Swaminathan
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारत का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया। स्वामीनाथन एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे। एडमिरल त्रिपाठी 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनका मुख्य ध्यान बल के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने पर रहने की संभावना है।

संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञः एडमिरल स्वामीनाथन को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वह संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं।

वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, संयुक्त सेवा कमान और स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम (यूके), नौसेना युद्ध कॉलेज, करंजा और अमेरिकी नौसेना युद्ध कॉलेज, न्यूपोर्ट के पूर्व छात्र हैं। परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित एडमिरल ने अपने नौसेना करियर में कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर कार्य किया है।

आईएनएस विक्रमादित्य सहित कई पोतों की कमान संभाली : एडमिरल स्वामीनाथन ने मिसाइल पोत आईएनएस विद्युत और विनाश, मिसाइल कोरवेट आईएनएस कुलिश, गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाली है। रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय में मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में कार्य किया। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने भारतीय नौसेना सुरक्षा टीम के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वामीनाथन ने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के वर्क अप संगठन का नेतृत्व किया और तत्पश्चात उन्हें पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त किया गया।

Related Posts

bihar-mukhyamantri-pratigya-yojana-pm-internship-scheme-stipend-details
Hindi Edition

इंटर्नशिप ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनाए जाएंगे बिहार के युवा

May 21, 2026
IIM
Hindi Edition

आईआईएम रांची के छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

May 21, 2026
CM भजनलाल
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव

May 21, 2026
ग्लोबल हब बनेगा भारत का ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
Hindi Edition

ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बन रहा भारत

May 21, 2026
Delhi EV Policy 2026 Draft
Hindi Edition

ईवी टारगेट 2030 : कम लागत और घरेलू बाजार पर जोर

May 21, 2026
ऑटोमोबाइल
Hindi Edition

ऑटोमोबाइल उद्योग ने लगाया टॉप गियर

May 21, 2026
Load More
Next Post
subramani

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे नए सीडीएस

Recent News

India, South Korea to expand defece ties
News

India, South Korea to expand defece ties

by Blitz India Media
May 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI:Defence Minister Rajnath Singh held a meeting with South Korean Minister for Defence Acquisition Programme Administration, Lee...

Read moreDetails
VCK weighs joining Vijay Cabinet

VCK weighs joining Vijay Cabinet

May 20, 2026
PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership

PM Modi, Meloni hold talks

May 20, 2026
India-Origin Apps Katha Room & Guitar Wiz in Apple Awards

Two India-origin apps among Apple Awards finalists

May 20, 2026
Meta

Meta begins layoffs from May 20

May 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation