ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। विक्की कौशल के व्यवहार और संस्कारों की हमेशा तारीफ होती है। अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपनी शालीन अंदाज से भी सबका दिल जीत लेते हैं। विक्की हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां उन्हें सम्मानित किया गया। फैंस एक्टर के लिए गिफ्ट्स लेकर पहुंचे। एक फैन ने विक्की कौशल को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिफ्ट की। इस दौरान विक्की ने जो किया, उसे देख फैंस मुरीद हो गए। फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में विक्की कौशल जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे। फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक फैन ने उन्हें शॉल गिफ्ट किया। वह विक्की कौशल के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भी लेकर आया था। उसे लेने के लिए विक्की कौशल ने अपने जूते उतार दिए और उस फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विक्की कौशल के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वो एक्टर के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है, ‘इसे कहते हैं संस्कार। एक और कमेंट है, ‘इसे देखकर तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।’ एक ने लिखा, ‘दिल जीत लिया भाई आपने।’