• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारतीयों के लिए लंबा होगा ग्रीन कार्ड का इंतजार

- अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जून 2025 के लिए जारी किया वीजा बुलेटिन

by Blitz India Media
May 17, 2025
in Hindi Edition
0
green card
Share on FacebookShare on Twitter
ललित दुबे

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने जून 2025 के लिए वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इसमें उन भारतीय वर्कर्स के लिए जरूरी जानकारी है, जो नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बुलेटिन में फाइनल एक्शन डेट में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, जिसका मतलब है कि भारतीय वर्कर्स के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार लंबा होने वाला है। ग्रीन कार्ड के जरिए अमेरिका में स्थायी रूप से रहने की इजाजत मिलती है। आइए जानते हैं कि वीजा बुलेटिन में क्या जानकारी दी गई है।
दुनियाभर के आवेदकों के बीच ग्रीन कार्ड की काफी ज्यादा डिमांड होती है। इस वजह से भारत उन चार देशों में शामिल है, जहां वीजा कोटे पर असर पड़ता है। इन देशों में चीन, मेक्सिको और फिलीपींस भी शामिल हैं। यूएससीआईएस ने हर देश को मिलने वाले ग्रीन कार्ड की एक लिमिट तय की है। ये लिमिट परिवार और नौकरी के आधार पर दिए जाने वाले वीजा की कुल संख्या का 7% है। इस वजह से भारत को हर साल सिर्फ 25,620 ग्रीन कार्ड ही मिलते हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में परिवार के आधार पर ग्रीन कार्ड की लिमिट 2,26,000 है, जबकि नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड की लिमिट कम से कम 1,40,000 है। ग्रीन कार्ड पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए वीजा बुलेटिन को समझना जरूरी है। इसमें आपको पता चलता है कि इमिग्रेशन स्टेटस कब बदलेगा और कब आवेदन करना है। वीजा बुलेटिन में दो मुख्य चीजें होती हैं, जिसमें पहला डेट्स फॉर फाइलिंग है, जो बताती है कि कब आवदेन जमा करना है। इससे पता चलता है कि आप किस वीजा कैटेगरी और देश के हिसाब से कब फाइलिंग शुरू कर सकते हैं।
दूसरा फाइनल एक्शन डेट्स है, जो बताता है आपके आवेदन को अप्रूव होने में कितना समय लगेगा। यह एक तरह से लाइन है, जिसमें आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता है। इससे आपको पता चलता है कि आपका आवेदन कब प्रोसेस होगा।
नौकरी के आधार पर कितनी कैटेगरी में ग्रीन कार्ड मिलता है?
नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड को स्किल और अनस्किल्ड वर्कर्स, प्रोफेशनल्स और इंवेस्टर्स के बीच बांटा गया है। कुल मिलाकर नौकरी और निवेश के आधार पर ग्रीन कार्ड देने के लिए पांच प्रमुख कैटेगरी होती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
प्राथमिकता वाले वर्कर्स: इस कैटेगरी में नौकरी आधारित ग्रीन कार्ड का 28.6% मिलता है। इसमें वो वर्कर्स आते हैं, जो अपने क्षेत्र में असाधारण क्षमता वाले लोग हैं। प्रोफेसर्स, रिसर्चर्स और मल्टी नेशनल कंपनियों के अधिकारी और वर्कर्स को इसी कैटेगरी के तहत ग्रीन कार्ड मिलता है।
एडवांस डिग्री वाले प्रोफेशनल्स या असाधारण क्षमता वाले लोग: इस कैटेगरी को भी नौकरी आधारित ग्रीन कार्ड का 28.6% मिलता है।
इस कैटेगरी में उन लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जाता है, जिनके पास अडवांस डिग्री है और वे अपनी फील्ड में असाधारण क्षमता रखते हैं। स्किल वर्कर्स, प्रोफेशनल्स और अन्य वर्कर्स: इस कैटेगरी में भी ग्रीन कार्ड का 28.6% कोटा मिलता है। भारत से जाने वाले ज्यादातर वर्कर्स इसी कैटेगरी में आते हैं, क्योंकि वे टेक, फाइनेंस जैसे सेक्टर्स में काम करते हैं, जहां स्किल वर्कर्स और प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है।
कुछ खास इमिग्रेंट: धार्मिक वर्कर्स, अमेरिकी विदेश सेवा के कुछ कर्मचारी और वे लोग जिन्होंने अमेरिकी सेना में सेवा की है, उन्हें इस कैटेगरी के तहत ग्रीन कार्ड दिया जाता है। इस कैटेगरी को कुल ग्रीन कार्ड का 7.1% मिलता है। एंप्लॉयमेंट क्रिएशन: इस कैटेगरी को भी कुल ग्रीन कार्ड का 7.1% मिलता है। ये कैटेगरी उन लोगों के लिए है, जो निवेश कर ग्रीन कार्ड हासिल करना चाहते हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में निवेश करने वाले लोगों के लिए कोटा अलग-अलग है। प्राथमिकता वाले वर्कर्स के लिए डेट्स फॉर फाइलिंग में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, वो 15 अप्रैल 2022 ही बनी हुई है।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
For the first time a Hindu girl became Assistant Commissioner of Balochistan

पहली बार हिंदू लड़की बनी बलूचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर

Recent News

Ayush Shetty
News

Ayush stuns World No. 4 Christie to enter semis

by Blitz India Media
April 10, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian shuttler Ayush Shetty staged another upset at the Badminton Asia Championships as he stormed into...

Read moreDetails
World Bank chief Banga backs India model

World Bank chief Banga backs India model

April 10, 2026
Hardeep Puri

India, Qatar review strategic ties across trade, energy

April 10, 2026
Modi

PM Modi hails highest solar energy capacity

April 10, 2026
Hockey India appoints White as women’s coach

Hockey India appoints White as women’s coach

April 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation