• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में भाजपा ने क्यों नहीं लागू रखा बिहार वाला फॉर्मूला

- देवेंद्र फडणवीस को ही क्यों सौंपी कमान

by Blitz India Media
December 13, 2024
in Hindi Edition
0
Devendra Fadnavis
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की तरफ से इकलौते दावेदार थे, लेकिन नतीजों के बाद अगले 11 दिनों तक सीएम को लेकर सस्पेंस रहा लेकिन आजाद मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ लेकर देवेंद्र फडणवीस ने पांच साल बाद मजबूत वापसी की। इसकी खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भी झलकी तो वहीं दूसरी तरफ मेगा शपथ ग्रहण समारोह मल्टी स्टारर रहा, हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष यानी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) से कोई नहीं पहुंचा।

महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं कि सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह से विपक्ष ने दूरी बनाई हो। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री पद पर वापसी को बीजेपी के बड़े दांव के तौर देखा जा रहा है। राज्य में जब सीएम पर सस्पेंस बना तो शिवसेना के खेमे से बिहार मॉडल की भी दुहाई दी गई। यह भी कहा गया है कि कहा गया कि एक ब्राह्मण के नीचे दो मराठा नहीं चलेंगे, लेकिन बीजेपी ने इसके बाद फैसला नहीं बदला।

निशाने पर आ गए थे फडणवीस
लोकसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद फडणवीस निशाने पर आ गए थे। इसके बाद महाराष्ट्र पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब यह कहा था कि अगली सरकार महायुति की होगी और फिर 2029 में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी तो शाह के बयान पर काफी लोगों को आश्चर्य हुआ था। बीजेपी ने फडणवीस को सीएम बनाकर महाराष्ट्र की राजनीति में अपने विस्तार का बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी पिछले तीन चुनावों से सबसे बड़ी पार्टी है। 2014 में उसे फडणवीस की अगुवाई में 122 फिर 2019 में 105 सीटें मिली थीं, हालांकि बीजेपी जब 2024 के चुनावों में गई थी तब तक उसके विधायकों की संख्या बढ़कर 112 तक पहुंच गई थी। ऐसे में बीजेपी ने मौजूदा विधानसभा चुनावों न सिर्फ अप्रत्याशित सफलता अर्जित की है बल्कि खुद के बूते पर सरकार बनाने का दम भर दिया है।

क्याें है बीजेपी का महादांव?
बीजेपी का महादांव इसलिए है क्योंकि यह तीसरा मौका है जब मराठा बहुल राज्य में किसी ब्राह्मण को सरकार की कमान मिली है। फडणवीस पहली बार 2014 में सीएम बने थे। इससे पहले सिर्फ एक बार मनोहर जोशी सीएम बने थे। वह शिवसेना के नेता थे। राज्य के कुल 20 मुख्यमंत्रियों में 12 सीएम मराठा रहे हैं। राज्य में मराठा की आबादी करीब 33 फीसदी है, जबकि महाराष्ट्र में ब्राह्मण की आबादी काफी कम है। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में 26 पर मराठा का कब्जा है। विधानसभा की कुल 288 सीटों में इस बार भी 127 विधायक मराठा समुदाय से हैं। ऐसे में फडणवीस को दोबारा सीएम बनाने को बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। फडणवीस ही वो नेता हैं जिन्होंने केंद्रीय आलाकमान और संघ के सहयोग से महाराष्ट्र में भगवा कर दिया है।


योगी से हो रही है तुलना

महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुमत के करीब तक पहुंचने और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार को शिकस्त देने की वजह से फडणवीस की योगी से तुलना शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के राजनीतिक विश्लेषक दयानंद नेने कहते हैं। फडणवीस ही फर्स्ट एंड लास्ट च्वाइस थे। इसमें कोई शक नहीं था कि वे सीएम बनेंगे। आप देखिए तो फडणवीस पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए थे। नेने कहते हैं कि बीजेपी ने फडणवीस को बनाकर यह संकेत दिया है कि जो पार्टी को जिताएगा, उसे पार्टी नजरंदाज नहीं करेगी।

फडणवीस ही थे मुख्य किरदार
नेने कहते हैं कि फडणवीस पूरी तरह से अमित शाह की रणनीति का मुख्य किरदार थे। फडणवीस एक बार फिर से केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा का खरे उतरे हैं। नेने कहते हैं, बीजेपी अब उस स्थिति में है जहां उसके कोई ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। इस बार के कार्यकाल में फडणवीस और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऐसी अपेक्षा की जा रही है, बीजेपी की कोशिश होगी वह खुद को महाराष्ट्र में और मजबूत बनाए। फडणवीस को सीएम बनाने की मुख्य वजह है बीजेपी का 2029 का ड्रीम जब पार्टी अपने बूते पर राज्य में सरकार बनाए। फडणवीस ने अपने पहले इंटरव्यू में कहा है कि जब पार्टी का मजबूत नेता सीएम बनता है तो पार्टी आगे बढ़ती है।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
Plan to expand pod taxi project between Kurla-BKC in Mumbai

मुंबई में कुर्ला-बीकेसी के बीच पॉड टैक्सी के प्रोजेक्ट के विस्तार की योजना

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation