• Latest
  • All
  • Special
  • Spotlight
  • Business
  • Lifestyle
  • India
  • Opinion
  • News
  • Politics
  • Economy
  • Sports
  • Latest
  • Health
  • Nation builder
  • The blitz special
  • Multilateral
  • Perspective
  • Blitz india
  • Latest news
  • Social
  • Rising india
  • A tribute
  • Maharashtra
  • world
  • G20 podium
  • Books
  • States
  • Gender equality
  • Focus uk
  • Eco-focus
  • Entertainment
  • International
  • Legal
  • Econmy/sports
  • Nation
  • world cup
  • Campaign
  • Update
covid

फिर चीनी वायरस

January 10, 2025
Gold | MCX | COMEX | US-EU trade conflict

Gold prices rise for fifth consecutive day

March 3, 2026
Alcaraz gets tricky draw in Indian Wells

Alcaraz gets tricky draw in Indian Wells

March 3, 2026
Domestic airlines to operate relief flights from Middle East

Domestic airlines to operate relief flights from Middle East

March 3, 2026
Iran closes Strait of Hormuz, crude prices to soar

Iran closes Strait of Hormuz, crude prices to soar

March 3, 2026
Iranian drones strike US Embassy in Saudi Arabia

Iranian drones strike US Embassy in Saudi Arabia

March 3, 2026
India Hosts AI Impact Summit 2026, PM Modi AI Summit, Bharat Mandapam, India AI Impact Expo, AI in healthcare and agriculture, Sarvajana Hitaya Sarvajana Sukhaya

M.A.N.A.V: PM Modi’s human-centric AI odyssey

March 3, 2026
Trump

Trump hails ‘Golden Age’

March 2, 2026
Keir Starmer minister resignation

A new setback

March 2, 2026
Seven countries to lose lifesaving funding

US aid to end

March 2, 2026
UAE National Covenant for Education

Reinforcing learning

March 2, 2026
Supreme Court

A sobering reality

March 2, 2026
PM Modi’s visit consolidates India-Israel ties

Anchored in TRUST Driven by INNOVATION

March 2, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फिर चीनी वायरस

by Deepak Dwivedi
January 10, 2025
in Hindi Edition
covid
दीपक द्विवेदी

चीन में तेजी से फैल रहे एक और वायरस के संक्रमण की खबर ने पूरी दुनिया में एक बार फिर चिंता की लहर का संचार कर दिया है। वायरस ने चीन में भारी तबाही मचाई है और अब इसके दुनिया के बाकी हिस्सों में भी फैलने की आशंका जताई जा रही है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) नाम का यह वायरस भी श्वसन तंत्र पर हमला करता है जो सर्दी के मौसम में ज्यादा एक्टिव होता है। प्रारंभ में इसमें फ्लू जैसे ही लक्षण दिखते हैं और किसी-किसी मरीज की स्थिति तो काफी नाजुक भी हो जाती है। दुनिया में कई तरह के वायरस होते हैं जिनमें से कुछ ज्यादातर खतरनाक जबकि कुछ कम हानिकारक होते हैं। इन वायरसों की स्टडी करने के बाद वैज्ञानिक उनकी वैक्सीन्स बनाते हैं ताकि इनसे निपटा जा सके। हालांकि कुछ वायरस ऐसे भी होते हैं जिन्हें हल्के में ले लिया जाता है और उनकी वैक्सीन्स समय रहते नहीं बन पातीं। 23 साल पहले ऐसा ही एक वायरस आया था जिसे उस समय गंभीरता से नहीं लिया गया था। आज वही एचएमपीवी वायरस दुनिया भर में तबाही मचा सकता है जो इस समय चीन में कहर बरपा रहा है।

चीन में इस समय सर्दी का मौसम है और इसी समय एचएमपीवी वायरस ने वहां के लोगों को अपनी चपेट में लिया है। लाखों लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस वायरस ने चीन के कई हिस्सों में हाहाकार मचा दिया है। इसकी वजह से भारत सहित कई देशों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत सरकार ने भी लोगों को एचएमपीवी के बारे में जागरूक किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एचएमपीवी को लेकर दुनियाभर में अलर्ट की स्थिति है। चीन में दिसंबर के मध्य से फैल रहे इसके संक्रमण को लेकर डर की स्थिति तब और बढ़ गई, जब भारत में एचएमपीवी के केसों की पुष्टि हुई। इस बीच चिकित्सकों और विशेषज्ञों का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं है बल्कि इसका अस्तित्व दुनिया में करीब 60 साल से माना जा रहा है। इसके प्रभावों को लेकर डब्ल्यूएचओ से लेकर अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों ने सावधान रहने को कहा है। हालांकि इसे बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है। इसके बावजूद पहले चीन, फिर भारत और अब कुछ और देशों में एचएमपीवी फैलने की वजह से इसकी संक्रमण दर को लेकर चिंता बनी हुई है। इतना ही नहीं ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमितों में कोरोना वायरस प्रभावितों जैसा ही संक्रमण दर्ज किया गया है। इसके चलते एचएमपीवी के प्रभावों की तुलना भी कोविड-19 से की जा रही है जो कि चीन में ही उभरने के बाद दुनिया के कई देशों में फैल गया था जिसने लाखों लोगों की जान ले ली थी।

YOU MAY ALSO LIKE

अब झांसी में बनेगी ड्रोन गन ‘द्रोणम’

एयरफोर्स की झोली में होने वाली है फाइटर जेट्स की बारिश

चीन को भी चाहिए कि वह विकास के नाम पर विभिन्न उत्पादों का निर्यातक देश ही बना रहे और दुनिया को बीमारियों का निर्यात करने वाला देश न बने। इसी में सारी दुनिया और स्वयं उसका हित समाहित है।

जैसा कि सारी दुनिया जानती है कि चीन से सूचनाएं मिलना आसान नहीं है। चीन सूचनाओं को हरसंभव तरीके से छिपाता है और आधिकारिक रूप से वह अभी भी गोपनीयता बरत रहा है। सोशल मीडिया के जरिये भी एचएमपीवी वायरस के आतंक की खबरें आने लगी हैं। चीन की जिम्मेदार एजेंसियां इस के दुष्प्रभाव को घटाने में लगी हैं और यह उम्मीद करनी चाहिए कि चीन इस रोग पर लगाम लगाने में कामयाब हो जाएगा। चीन अपने यहां कोरोना वायरस पर भी लगाम लगाने में एक हद तक कामयाब रहा था लेकिन वह दूसरे देशों में उसे फैलने से नहीं रोक पाया था। अब यह उम्मीद करनी चाहिए कि चीन अपने वहां से किसी भी संदिग्ध को किसी देश की यात्रा करने नहीं देगा। बहरहाल, एचएमपीवी का संक्रमण व्यक्तिगत संपर्क से बढ़ रहा है। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के किसी सामान को कोई स्वस्थ व्यक्ति छुएगा तभी संक्रमण का खतरा बताया जा रहा है। इसका अभी कोई टीका नहीं है। इसकी कोई एंटीवायरल दवा भी उपलब्ध नहीं है। अधिकतर मरीजों में मामूली समस्याएं ही आ रही हैं। ज्यादातर लोग लक्षण के अनुसार इलाज और विश्राम से ही स्वस्थ हो जा रहे हैं पर सावधानी बरतना किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। चीन ने स्पष्ट तौर पर कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है किंतु अनुमान है कि गंभीर मामलों में लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए अस्पताल में भर्ती होने, ऑक्सीजन थेरेपी आदि की आवश्यकता कोविड की भांति ही पड़ सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की अगर मानें, तो वायरस का संक्रमण अक्तूबर महीने से ही बढ़ रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि एचएमपीवी मौसमी रूप से फैलकर शांत हो जाए। उम्मीद यही की जानी चाहिए कि यह बीमारी मौसमी साबित हो और कम से कम लोगों के जीवन पर असर डाले। पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना महामारी के समय भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका बहुत संतोषजनक नहीं रही थी और वह चीन के प्रति अपेक्षाकृत अधिक नरम और उदार रहा था।

भारत ने यह ठीक ही किया जो विश्व स्वास्थ्य संगठन से समय रहते सूचना की मांग की है ताकि आवश्यकतानुरूप लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा संबंधी व्यवस्था समुचित तरीके से की जा सके। चीन को भी चाहिए कि वह विकास के नाम पर विभिन्न उत्पादों का निर्यातक देश ही बना रहे और दुनिया को बीमारियों का निर्यात करने वाला देश न बने। इसी में सारी दुनिया और स्वयं उसका हित समाहित है।

Previous Post

सरकार ने डब्ल्यूएचओ से एचएमपीवी के बारे में जानकारी मांगी : नड्डा

Next Post

आईओएस डिवाइस पर अधिक फिशिंग अटैक

Related Posts

अब झांसी में बनेगी ड्रोन गन ‘द्रोणम'
Hindi Edition

अब झांसी में बनेगी ड्रोन गन ‘द्रोणम’

March 3, 2026
Rafel
Hindi Edition

एयरफोर्स की झोली में होने वाली है फाइटर जेट्स की बारिश

March 3, 2026
एएमसीए और एलसीए एमके2 के लिए सिस्टम विकसित करेगी भेल
Hindi Edition

भविष्य के युद्धक विमान के लिए सिस्टम्स तैयार करेगी भेल

March 3, 2026
भारतीय वायु सेना प्रशिक्षक रॉयल एयर फोर्स वैली
Hindi Edition

ब्रिटिश रॉयल वायु सेना के जेट पायलटों को ट्रेनिंग देंगे आईएएफ के प्रशिक्षक

March 3, 2026
PM Modi lauds Netanyahu for wearing Indian attire
Hindi Edition

भारत-इजरायल संबंधों का नया युग

March 2, 2026
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया “मित्र नहीं, भाई”, हेक्सागोनल अलायंस में भारत की भूमिका और पश्चिम एशिया में रणनीतिक संदेश पर जोर।
Hindi Edition

भारत ‘बहुत बड़ी शक्ति’

March 2, 2026

Economy

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc
Economy

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

by Blitz India Media
February 6, 2026

Blitz Bureau NEW DELHI: The Finance Ministry is considering raising the foreign direct investment (FDI) limit in public sector banks...

Read moreDetails
Boosts safety, affordability, and global acceptance

Boosts safety, affordability, and global acceptance

February 6, 2026
AI-for-humanity

AI for humanity – I

February 6, 2026
Public funds for private projects

Public funds for private projects

February 6, 2026
Deserting no more

Deserting no more

January 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation