ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले का भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दे दिया है। अब पीएम मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ हो रही है। कांग्रेस नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी की युद्ध नीति की तारीफ की है।
अखबारों में अपने लेख में चिदंबरम ने लिखा, ‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सामने एक बड़ी चुनौती थी, कैसे जवाब दिया जाए? कुछ लोग चाहते थे कि भारत तुरंत पाकिस्तान पर हमला कर दे, वे ‘बदला’ लेना चाहते थे लेकिन, बहुत कम लोगों को यह एहसास था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं हो सकता।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हस्तक्षेप किया था। 16 सितंबर, 2022 को उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कहा था, ‘यह युद्ध का युग नहीं है।’ मोदी के इस बयान की पूरी दुनिया में तारीफ हुई थी।

























