• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ

- मुंबई डिविजन में प्लेटफॉर्म- 5 व 6 का होगा विस्तार

by Blitz India Media
March 14, 2025
in Hindi Edition
0
Decks cleared for starting 15-coach local train services
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई डिविजन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण के बीच 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर- 5 और 6 का विस्तार करने का फैसला किया है। इस विस्तार में बाधा बन रही रूट रिलेस इंटरलॉकिंग (आरआरआई) इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्लेटफॉर्म विस्तार पूरा होने के बाद 15 डिब्बों वाली कम से कम 22 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
केवल दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
मध्य रेलवे के मुंबई डिविजन में फिलहाल सानपाड़ा कारशेड और सीएसएमटी का प्लेटफॉर्म नंबर 7 ऐसे हैं, जहां 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेन खड़ी की जा सकती है। सीएसएमटी के अन्य प्लेटफॉर्म की लंबाई केवल 12 डिब्बों की लोकल के लिए ही उपयुक्त है। इसी कारण 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने से पहले सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर- 5 और 6 का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
सिग्नलिंग सिस्टम प्लेटफॉर्म नंबर-18 के पास शिफ्ट किया
इस विस्तार में आरआरआई इमारत एक बड़ी बाधा थी। हाल ही में सीएसएमटी में कई बड़े ब्लॉक लेकर इस इमारत में मौजूद सिग्नलिंग सिस्टम को प्लेटफॉर्म नंबर-18 के पास शिफ्ट किया गया। इसके बाद इस इमारत को तोड़ने का रास्ता साफ हो गया। फिलहाल यह इमारत पूरी तरह खाली कर दी गई है और इसे असुरक्षित घोषित किया गया है। चूंकि इस इमारत के दोनों तरफ से उपनगरीय रेल सेवा संचालित होती है, इसलिए इसे चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा, ताकि लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित न हो। इसके बाद उपलब्ध खाली जगह का उपयोग प्लेटफॉर्म नंबर- 5 और 6 की लंबाई बढ़ाने के लिए किया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस विस्तारीकरण पर कुल ₹11.11 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
दोगुनी होगी सर्विस
मध्य रेलवे के पास वर्तमान में 15 डिब्बों वाली 2 लोकल ट्रेनें हैं, जिनकी मदद से सीएसएमटी से कल्याण के बीच रोजाना 22 सर्विस चलती हैं। प्लेटफॉर्म विस्तार के बाद, इन सेवाओं की संख्या दोगुनी होकर 44 हो जाएगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया, हम मौजूदा 12-डिब्बों वाली लोकल के स्थान पर 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चलाने की योजना बना रहे हैं।
11 और प्लेटफॉर्म के विस्तार का प्रस्ताव
इसके अलावा कल्याण से टिटवाला/बदलापुर के बीच शहाड, अंबिवली, विट्ठलवाड़ी और उल्हासनगर में दो-दो प्लेटफॉर्म और अंबरनाथ में तीन प्लेटफॉर्म को बढ़ाने की ज़रूरत है। कुल मिलाकर 11 प्लेटफॉर्म के विस्तार का प्रस्ताव है, लेकिन भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं के कारण यह कार्य पूरा होने में समय लग सकता है। इसलिए फिलहाल सीएसएमटी से कल्याण के बीच लोकल सेवाएं बढ़ाने की योजना पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे पर भी मांग
मुंबई की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को बढ़ाना बेहद जरूरी है। पश्चिम रेलवे पर चर्चगेट से अंधेरी के बीच भूमि अधिग्रहण और अन्य कारणों से 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें बढ़ाना संभव नहीं है, इसलिए फिलहाल ये सेवाएं केवल अंधेरी से विरार के बीच संचालित की जा रही हैं। यात्रियों के संगठनों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त 15-डिब्बों वाली लोकल सेवाएं शुरू करने के लिए सभी संभावित विकल्पों की तत्काल समीक्षा कर, उन्हें जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
11 rewarded Naxalites surrendered their weapons

11 इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

Recent News

Sooryavanshi
News

Sooryavanshi era has just begun: Karim

by Blitz India Media
April 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India wicketkeeper-batsman Saba Karim highlighted the emergence of Vaibhav Sooryavanshi, who set the pace with...

Read moreDetails
Rajnath Singh o

Army food grain procurement a big step: Rajnath

April 11, 2026
India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

April 11, 2026
Growth

India remains among fastest-growing major economies

April 11, 2026
Ayush Shetty

Shetty upsets World No. 1 Vitidsarn to enter final

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation