ब्लिट्ज ब्यूरो
डॉ. पंडा बने सेल के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. ए.के. पंडा ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह कंपनी में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल से जुड़े डॉ. पंडा ने प्रचालन, वित्त और वाणिज्यिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में उत्पादन वृद्धि, लाभप्रदाता सुधार, बिक्री विस्तार और ब्रांडिंग को मजबूत करने के लिए कई रणनीतिक पहलें लागू की गईं।
वेम्पति सीबीएफसी के नए अध्यक्ष बने
प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पति को सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
वेम्पति, प्रसून जोशी का स्थान लेंगे, जो प्रसार भारती के अध्यक्ष है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई के पूर्व छात्र, वेम्पति एआई4इंडिया संगठन के सह-संस्थापक हैं, जो एआई प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में काम करता है।













