• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ज्ञान के साथ धैर्य, अनुशासन व लगातार मेहनत मांगती है यूपीएससी परीक्षा

by Blitz India Media
June 2, 2026
in Hindi Edition
0
IAS Arpit Gupta Tips

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि धैर्य अनुशासन और लगातार मेहनत मांगती है। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी के अनुसार एक मिनट में कोई भी ब्यूरोक्रेट नहीं बनता है। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए यूपीएससी आपसे क्या चाहता है और तैयारी के लिए सही दिशा तय करना कितना जरूरी है।

प्रीलिम्स परीक्षा के मद्देनजर सही दिशा में तैयारी बेहद जरूरी है। सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स इस कठिन परीक्षा में आगे बढ़ पाते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया है कि यूपीएससी सिर्फ रटने की परीक्षा नहीं है बल्कि यह उम्मीदवार की सोच, समझ और धैर्य को परखती है।

यूपीएससी आपसे यह नहीं चाहता कि आप कितनी किताबें पढ़ते हैं, बल्कि यह चाहता है कि आप जानकारी को कितनी गहराई से समझकर आगे बढ़ते हैं।

आईएएस अर्पित गुप्ता 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। 10वीं-12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद 2021 में यूपीएससी परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 54 हासिल की थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश कैडर में एसडीओ के रूप में काम कर रहे हैं।

लाखों बच्चे करते हैं कोचिंग

एक वीडियो में अर्पित गुप्ता यूपीएससी परीक्षा को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि ‘एक ब्यूरोक्रेट एक मिनट में नहीं बनता है। इस एग्जाम के लिए लाखों बच्चे कोचिंग के लिए जा रहे हैं। डेली बेसिस पर वही चीज पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया था कि उन्हें कोचिंग नहीं ज्वाइन करनी है क्योंकि यूपीएससी की तैयारी में सबसे बड़ा रोल सेल्फ स्टडी का होता है। खुद से तैयारी पर ध्यान देते हुए वह आगे बढ़े।

यूपीएससी क्या चाहता है

अर्पित गुप्ता ने बताया कि लाखों बच्चे यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि यूपीएससी में कौन लोग पीछे छूट रहे हैं या उन 500-600 लोगों में ऐसा क्या है, 10-12 लाख लोगों में नहीं है। यूपीएससी आपसे चाहता है कि खुद से प्लानिंग करनी है, खुद से सीखना है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कैसे करना है। अगर कोई दूसरा आपको बता रहा है तो वो उसकी स्ट्रैटेजी है, आपकी नहीं।

उनके अनुसार यूपीएससी यह नहीं देखता कि आप कितनी किताबें पढ़ते हैं या किस टाॅपिक को कैसे समझते हैं, बल्कि यह देखता है कि आप किसी जानकारी को कितनी गहराई से समझकर उसे कैसे लागू हैं। लाखों कैंडिडेट्स के बीच चयनित होने वाले उम्मीदवार वे होते हैं जो अपनी रणनीति खुद बनाते हैं और तैयारी करते हैं।

2022 बैच के आईएएस अधिकारी ने दिए टिप्स

अर्पित बताते हैं कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान जब आप सेल्फ स्टडी करते हैं तो कॉन्सेप्ट ज्यादा स्पष्ट होते हैं।

यूपीएससी की तैयारी में सबसे पहले बेसिक को मजबूत करना चाहिए। जब नींव मजबूत होती है तो कठिन टॉपिक्स भी आसानी से समझ आते हैं।

बेसिक किताबों को बार-बार पढ़ना और कॉन्सेप्ट क्लियर करना सफलता की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

पढ़ाई के दौरान महत्वपूर्ण पॉइंट्स को हाइलाइट करना बहुत जरूरी है। इससे रिवीजन के समय पूरा चैप्टर पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

छोटे और व्यवस्थित नोट्स बनाना भी तैयारी को आसान बनाता है। यह तरीका समय बचाने और परीक्षा से पहले तेज रिवीजन करने में मदद करता है।

लंबे समय तक लगातार पढ़ाई करने से मानसिक थकान हो सकती है। ऐसे में छोटे-छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है।

‘पुराने पेपर और अखबार से मिलती है सही दिशा’

अर्पित के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना बेहद जरूरी है, इससे परीक्षा पैटर्न समझ आता है। साथ ही रोजाना अखबार पढ़ने से करंट अफेयर्स मजबूत होते हैं।

यह दोनों आदतें मिलकर तैयारी को अधिक प्रभावी बनाती हैं और सफलता की संभावना बढ़ाती हैं।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
NEET-UG

सुप्रीम कोर्ट में फिर उठी एनटीए को खत्म करने की मांग

Recent News

real estate
News

Real estate logs $3.2 b in private equity investments

by Blitz India Media
July 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Private equity investment inflows into the Indian real estate sector reached $3.2 billion in H1 2026,...

Read moreDetails
crude oil

Crude oil prices jump over 4 pc

July 13, 2026
US launches fresh strikes on Iran

US launches fresh strikes on Iran

July 13, 2026
solar

The Quiet Revolution on the Grid: India’s Energy Transition Is Ahead of Schedule

July 13, 2026
Electric vehicle

India’s Best-Ever June on the Road — and the Electric Share Keeps Climbing

July 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation