मुंबई। बीएमसी बजट में मुंबई फायर ब्रिगेड को अपग्रेड करने के लिए कई प्रस्ताव रखे गए हैं। इसमें हाईराइज इमारतों में आग बुलाने के लिए अभी सीढ़ियों की खरीद के साथ-साथ नए फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य भी करने का प्रस्ताव रखा गया है। नए फायर स्टेशनों में एक कोस्टल रोड साउथ पर बनाया जाएगा।
इसके अलावा अन्य तीन फायर स्टेशन जुतारा रोड, माहूत रोड और तिलक नगर में बनाए जाएंगे। एन्हांसमेट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स (पीईईआर) के तहत एलबीएस रोड चांदुरमार्ग (पश्चिम) स्थित फायर स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। इन स्टेशनों से उन इलाकों में प्रतिक्रिया समय घटेगा, जहां फिलहाल दमकल पहुंचने में अधिक समय लगता है।
आग बुझाने के लिए नए उपकरणों का प्रस्ताव
मुंबई फायर ब्रिगेड के बेड़े में आधुनिक वाहनों और उपकरणों को भी शामिल किए जाने का प्रस्ताव इस बजट में रखा गया है। पांच हजार फायर फाइटिंग वाहनों की खरीद के लिए एलओए जारी किया गया है।
हाईराइज इमारतों के लिए सीएएफएस तकनीक और ड्रोन को भी शामिल करने की योजना है। बिल्डिंग फायर फाइटिंग और कंबाइंड स्पेस रेस्क्यू के लिए अत्याधुनिक सिम्युलेटा प्रोजेक्ट अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
©2024 Blitz India Media -Building A New Nation













