• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, May 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हाथों से सीवर सफाई बंद होने का दावा तो फिर मौत कैसे हो रही : कोर्ट

- दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद द्वारा दाखिल हलफनामों पर असंतोष जताया

by Blitz India Media
March 14, 2025
in Hindi Edition
0
Supreme Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मैनुअल स्कैवेजिंग (हाथों से मैला ढोने), साफ करने और मैनुअल सीवर सफाई से होने वाली मौत पर दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। अदालत ने आला अफसरों को यह भी बताने को कहा कि जब दावा किया गया था कि मैनुअल स्कैवेंजिंग और मैनुअल सीवर सफाई बंद हो गई है तो फिर इससे लोगों की मौत कैसे हो रही है।
जस्टिस सुधांशु धूलिया और अरविंद कुमार की पीठ ने दिल्ली जलबोर्ड, कोलकाता नगर निगम और हैदराबाद महानगर जल एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दाखिल हलफनामों पर असंतोष जताते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने अधिकारियों को यह बताने को कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग और मैनुअल सीवर सफाई कब और कैसे बंद होगी क्योंकि उन्होंने अपने हलफनामे में यह नहीं बताया। सुप्रीम कोर्ट ने सक्षम अधिकारियों से यह भी बताने को कहा कि क्यों न उन अधिकारियों या ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया जाए, जिन्होंने हाथ से मैला उठाने वालों को काम पर रखा या जिनकी निगरानी और आदेश पर मैनुअल कार्य करने के कारण मौतें हुई। इसके साथ ही, पीठ ने दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा, बेंगलुरु (जिसने हलफनामा दाखिल नहीं किया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अगली सुनवाई पर 20 मार्च को निजी रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
दिल्ली के अधिकारी बताएं, कैसे हुई सात मौतें
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने अपने हलफनामे में वास्तविक सवाल टालने का प्रयास किया। दिल्ली ने हलफनामे में केवल इतना कहा कि हाथ से मैला उठाने और सीवर की सफाई पूरी तरह प्रतिबंधित है। लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया कि पिछले एक साल में सीवर सफाई के दौरान दिल्ली में सात मौतें कैसे हुई। पीठ ने डीजेबी निदेशक (एस एंड डीएम) पंकज कुमार अन्त्रे को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर सफाई देना होगा। पीठ ने कोलकाता और हैदराबाद के हलफनामे पर भी असंतोष जताया।
मुंबई, चेन्नई का हलफनामा संतोषजनक
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई और चेन्नई की ओर से दाखिल हलफनामा संतोषजनक है। हालांकि पीठ ने इन दोनों महानगरों को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है, मैला उठाने और सीवर साफ करने के लिए उन्होंने कौन सी मशीनों और उपकरणों का इस्तेमाल किया है। साथ ही, यह भी बताने को दोनों शहरों के संबंधित अधिकारियों को यह भी बताना होगा कि मैनुअल बंद किया गया।
शीर्ष कोर्ट ने दिया था यह आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को दिल्ली सहित छह महानगरों में मैनुअल स्कैवेजिंग और मैनुअल सीवर सफाई पर प्रतिबंधित लगा दिया था। शीर्ष अदालत ने इस मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया था।

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
Pay salary to consumer body members without delay

उपभोक्ता निकाय के सदस्यों को बिना देरी करें वेतन का भुगतान

Recent News

Rubio, wife visit Taj Mahal
News

Rubio, wife visit Taj Mahal

by Blitz India Media
May 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US Secretary of State Marco Rubio and his wife Jeanette Rubio visited the iconic Taj Mahal...

Read moreDetails
Himanta Sarma Assam CM

Google, Unicef to help train Assam teachers

May 25, 2026
hiring

India’s GCC sector adds 1.7 million jobs

May 25, 2026
Ebola

India advises citizens to avoid travel to Congo

May 25, 2026
microsoft

Microsoft cuts Claude Code access

May 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation