• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

धार्मिक पर्यटन की बदलती तस्वीर ने सभी को चौंकाया

आध्यात्मिक यात्रा के क्रेज से एशिया में भारत बना नंबर 1

by Blitz India Media
April 15, 2026
in Hindi Edition
0
Spiritual Tourism: एशिया में नंबर 1 बना भारत; वाराणसी से ऋषिकेश तक आध्यात्मिक यात्रा का बढ़ा क्रेज
Share on FacebookShare on Twitter

अनिल वोहरा

भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और आध्यात्मिक स्थान हैं जहां घूमने का आप भी प्लान कर सकते हैं। आजकल लोग सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि मन को शांति देने और खुद से जुड़ने के लिए भी यात्राएं करने लगे हैं। अगोडा की 2026 ट्रैवल आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार आध्यात्मिक पर्यटन के मामले में भारत एशिया में नंबर 1 बन गया है। भारतीय यात्री ‘आंतरिक घुमक्क ड़ी’ (इनवार्ड वांडरलस्ट) अपना रहे हैं। इसमें घरेलू अन्वेषण, आध्यात्मिक यात्रा और सार्थक अनुभवों पर जोर है। 67% यात्री आराम के लिए यात्रा कर रहे हैं, और भारत एशिया में आध्यात्मिक पर्यटन में अग्रणी बनकर उभरा है। यह रिपोर्ट एशिया के 9 प्रमुख बाजारों (भारत सहित) से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है, जो बताते हैं कि यात्री अब केवल गंतव्य नहीं, बल्कि अनुभव की तलाश कर रहे हैं।

भारत में धार्मिक पर्यटन अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर, ‘आध्यात्मिक अनुभव’, सुविधा और आधुनिकता का मिश्रण बन गया है। 2026 तक भारत एशिया में आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है जहां बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और सोशल मीडिया के प्रभाव से यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 19% भारतीय 2026 में स्पिरिचुअल ट्रिप प्लान कर रहे हैं जो बाकी एशियाई देशों से ज्यादा है। अब आध्यात्मिक यात्रा का मतलब सिर्फ मंदिर जाना या पूजा करना नहीं रह गया है। पर्यटकों के लिए ये खुदको रिफ्रेश करने का तरीका बन गया है। जैसे वाराणसी जो दुनिया के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। यहां लोग गंगा में बोट राइड, घाटों का माहौल और लोकल खाने का मजा लेने भी आते हैं।

Spiritual Tourism: एशिया में नंबर 1 बना भारत; वाराणसी से ऋषिकेश तक आध्यात्मिक यात्रा का बढ़ा क्रेज

1 of 2
- +
Spiritual Tourism: एशिया में नंबर 1 बना भारत; वाराणसी से ऋषिकेश तक आध्यात्मिक यात्रा का बढ़ा क्रेज
Spiritual Tourism: एशिया में नंबर 1 बना भारत; वाराणसी से ऋषिकेश तक आध्यात्मिक यात्रा का बढ़ा क्रेज

1.

2.

योग कैपिटल ऋषिकेश

ऋषिकेश को योग कैपिटल कहा जाता है लेकिन यहां सिर्फ ध्यान और योग ही नहीं बल्कि रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर भी मिलते हैं। अमृतसर का गोल्डन टेंपल हर किसी को अपनी ओर खींचता है और उसके बाद वहां का लाजवाब खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है। इसी तरह धर्मशाला में तिब्बती कल्चर और पहाड़ों की खूबसूरती मिलकर एक अलग ही शांति का एहसास देती है।

तीर्थ यात्राएं

अगर बात करें तीर्थ यात्राओं की, तो चार धाम यात्रा का क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है। अब लोग खुद प्लान करने के बजाय पैकेज टूर ज्यादा पसंद कर रहे हैं ताकि ट्रिप आसान हो जाए। धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि लोगों का भरोसा और सुविधाएं दोनों बढ़ रही हैं। 2025 में उत्तर प्रदेश में करीब 164 करोड़ लोग अलग-अलग धार्मिक जगहों पर पहुंचे जिनमें काशी विश्वनाथ धाम और राम जन्मभूमि जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। रिपोर्टों के मुताबिक प्रयागराज में पिछले दिनों हुए महाकुंभ और माघ मेले में करोड़ों श्रद्धालु संगम पहुंचे।

सीधी भाषा में कहें तो आज की स्पिरिचुअल ट्रैवल सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें घूमना, अच्छा खाना, एडवेंचर और मेंटल पीस भी शामिल है। यही वजह है कि इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आप भी अगली ट्रिप कुछ ऐसे ही प्लान कर सकते हैं। न केवल सोलो ट्रिप बल्कि परिवार के साथ यात्रा करना भी आपको सुखद एहसास देगा।

भारत में धार्मिक पर्यटन अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर, ‘आध्यात्मिक अनुभव’, सुविधा और आधुनिकता का मिश्रण बन गया है। 2026 तक भारत एशिया में आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है जहां बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और सोशल मीडिया के प्रभाव से यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

बने कई प्रमुख धार्मिक कॉरिडोर और हेरिटेज प्रोजेक्ट्स

भारत में हाल के वर्षों में कई प्रमुख धार्मिक कॉरिडोर और हेरिटेज प्रोजेक्ट्स बने हैं या बन रहे हैं, जिनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों के लिए दर्शन को आसान बनाना है। प्रमुख कॉरिडोर निम्नलिखित हैं:

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर (वाराणसी, यूपी): यह कॉरिडोर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा के घाटों को आपस में जोड़ता है।

श्री महाकाल लोक कॉरिडोर (उज्जैन, एमपी): उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है, जो एक बड़ा धार्मिक स्थल है।

जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर (पुरी, ओडिशा): पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास का क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसे 2024 में समर्पित किया गया था।

करतारपुर कॉरिडोर (पंजाब, भारत-पाकिस्तान सीमा): यह विशेष कॉरिडोर भारतीय तीर्थयात्रियों को बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर (पाकिस्तान) जाने की अनुमति देता है।

बांके बिहारी कॉरिडोर (वृंदावन, यूपी): वृंदावन में लगभग 5 एकड़ में बांके बिहारी मंदिर के लिए एक नया कॉरिडोर बन रहा है जो अगले कुछ वर्षों में तैयार होने की उम्मीद है।

अन्य प्रस्तावित और निर्माणाधीन
मध्य प्रदेश में, सरकार 2026 तक राज्य को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए कई कॉरिडोर पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

अन्य राज्यों में भी हेरिटेज कॉरिडोर की योजनाएं चल रही हैं, जैसे छत्तीसगढ़ में सड़कों के नेटवर्क के विकास।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
अमेरिका में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया

अमेरिका में विदेशी छात्रों को भी मिलता है ड्राइविंग लाइसेंस?

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation